Pankaj Dheer के लिए ये क्या बोल गईं हेमा मालिनी? एक्टर की मौत के बाद ड्रीम गर्ल ने कह दी ऐसी बात

Hema Malini On Pankaj Dheer: टीवी और फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गत 15 अक्टूबर 2025 को 68 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर ने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है।

अभिनेता पंकज धीर का हुआ निधन
महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज धीर ने दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई थी, वह आज भी बरकरार है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे पंकज धीर आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए।

Hema Malini

पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कई सेलेब्स

पंकज धीर के निधन से न सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि उनके चाहने वाले भी सदमे में हैं। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामचीन सितारे पहुंचे थे। सलमान खान, हेमा मालिनी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कुशल टंडन, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, शहबाज खान और प्रदीप रावत जैसे सितारों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

बेटे निकितिन धीर ने पिता को दी मुखाग्नि

इस दौरान एक भावुक पल तब देखने को मिला जब बेटे निकितिन धीर पिता पंकज धीर को मुखाग्नि देते हुए फूट-फूट कर रो पड़े थे। सलमान खान ने उस वक्त उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया था।

पंकज धीर के लिए हेमा मालिनी का इमोशनल पोस्ट

-हिंदी फिल्मों की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी ने अपने करीबी दोस्त पंकज धीर के निधन पर अपने एक्स अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। हेमा मालिनी ने लिखा है- आज मैंने एक बहुत प्यारे दोस्त को खो दिया है और मैं बेहद टूट गई हूं।

-हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- पंकज धीर, जो हमेशा स्नेही, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली रहे, उन्होंने महाभारत में कर्ण की भूमिका से दर्शकों का दिल जीता था। जीवन से भरपूर इस इंसान का यूं जाना असहनीय है।

'कैंसर से पंकज धीर ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी'

-हेमा मालिनी ने लिखा- कैंसर से पंकज धीर ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी, हमेशा जीतने का जज्बा रखा। मेरे लिए वह बेहद मददगार और प्रेरणास्रोत रहे। हर मुश्किल वक्त में उन्होंने मेरा साथ दिया। उनकी मौजूदगी और समर्थन की बहुत कमी खलेगी।

-अंत में हेमा मालिनी ने उनकी पत्नी अनीता धीर के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा- अनीता जी, जो उनके जीवन की रोशनी थीं, इस मुश्किल वक्त में उन्हें शक्ति मिले, यही कामना है।

पंकज धीर का एक्टिंग करियर

-पंकज धीर अपने पीछे पत्नी अनीता धीर, बेटे निकितिन धीर, बहू कृतिका सेंगर और पोती देविका को छोड़ गए हैं। निकितिन खुद भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और सलमान खान की 'रेडी' और 'दबंग 2', शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' और अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

-अपने शानदार करियर में पंकज धीर ने टीवी और फिल्मों दोनों में यादगार भूमिकाएं निभाई थीं। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण के रूप में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें अमर कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने 'सड़क', 'आशिक आवारा', 'बादशाह', 'देवों के देव महादेव' और 'चंद्रकांता' जैसे कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में भी अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+