क्या हुआ था ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन को? ब्रेन की धमनियों की हो गई थी ऐसी हालत

Rakesh Roshan Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और एक्टर राकेश रोशन पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। बेटे ऋतिक रोशन और बेटी सुनैना रोशन ने उनकी हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट भी दिया था।

अपने हेल्थ को लेकर राकेश रोशन का बड़ा खुलासा
अब राकेश रोशन ने खुद सोशल मीडिया की मदद से अस्पताल से एक फोटो शेयर करते हुए अपने हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में राकेश रोशन ने लिखा है- ये हफ्ता मेरे लिए आंखें खोल देने वाला रहा।

Rakesh Roshan Health Update

'ब्रेन की दोनों कैरोटिड धमनियां 75 फीसदी ब्लॉक थीं'

राकेश रोशन ने अपनी पोस्ट में लिखा है- जब मैंने एक रूटीन हेल्थ चेकअप कराया, तो दिल की सोनोग्राफी के दौरान डॉक्टर ने मुझे गले की सोनोग्राफी कराने की भी सलाह दी। ये सलाह मेरी जिंदगी के लिए कितनी अहम थी, ये मुझे तब समझ आया जब रिपोर्ट में सामने आया कि मेरे ब्रेन की दोनों कैरोटिड धमनियां 75 फीसदी से ज्यादा ब्लॉक थीं और वह भी बिना किसी लक्षण के।

ट्रीटमेंट के बाद घर लौटे राकेश रोशन

-राकेश रोशन ने आगे बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। उनका कहना है कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर लौट आए हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा- अब मैं रिकवर कर रहा हूं और जल्द ही अपनी वर्कआउट रूटीन पर लौटने की उम्मीद कर रहा हूं।

-राकेश रोशन ने लिखा- मेरा मानना है कि ये अनुभव दूसरों को भी अपनी सेहत को लेकर सजग रहने की प्रेरणा देगा, खासतौर पर जब बात दिल और दिमाग की हो। उन्होंने ये सलाह भी दी कि 45 से 50 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को समय-समय पर हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए, खासकर जब बात हार्ट और ब्रेन की ब्लड वेसल्स की हो।

सेलेब्स ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

राकेश रोशन के इस हेल्थ अपडेट के बाद इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनके हेल्थ की चिंता करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत अच्छा लग रहा है आपको ऐसे देख कर, सर। कुणाल कपूर ने दिल वाली इमोजी शेयर की है। वहीं अनिल कपूर ने भी प्यार और ताकत दर्शाने वाले इमोजी भेजे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+