अजय देवगन के बेटे को क्या हुआ? आनन-फानन में लेकर जाना पड़ा अस्पताल
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और काजोल को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबर ये कि कपल के बेटे युग को चोट लग गई है। इंडस्ट्री के इस पॉपुलर स्टार किड की हालत ऐसी हुई कि उन्हें तुरंत आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाना पड़ गया। युग को लेकर अब फैंस काफी टेंशन में हैं।
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर युग का अपनी मां काजोल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। क्लिप को देखने के बाद फैंस की चिंता कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।

क्लिप अस्पताल के बाहर का है। इसमें देखा जा सकता है कि काजोल बेटे के हाथ को पकड़कर चल रही हैं। युग अपने आप से नहीं चल पा रहे हैं क्योंकि उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। क्लिप देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि युग के पैर में चोट आ गई है। इसके बाद काजोल को उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा। क्लिप में देखा जा सकता है कि युग लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।
काजोल की बेटे को क्या हुआ और अगर उन्हें चोट लगी है तो आखिर कैसे लगी, इस बात की कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। युग की इस हालत का कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद से ही फैंस ने दुआओं का दौर शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर सभी लोग युग के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ काजोल बुरी तरह से ट्रोल होती भी दिखीं। एक्ट्रेस ने बॉडीगार्ड को हाथ से धक्का दिया, जिसके बाद से लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
बताते चलें कि कई बार लोग काजोल को जया बच्चन से भी कंपेयर कर डालते हैं। लोगों का कहना है कि काजोल का व्यवहार सही नहीं है। मीडिया से मुखातिब होते हुए अकसर वे गुस्सा हो जाया करती हैं। या फिर कई बार ऐसा भी देखा गया है कि एक्ट्रेस मीडिया से गुरेज करती रहती हैं। ऐसे में फैंस अपनी अपनी तरफ से एक्ट्रेस को लेकर रिएक्शन देते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications