ये क्या हुआ.... प्रियंका चोपड़ा ने लिखी गलत इंग्लिश, लोगों ने जमकर किया ट्रोल, Vir Das से जुड़ा है मामला
Priyanka Chopra Troll: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग प्रियंका चोपड़ा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को जिस कारण से ट्रोल किया जा रहा है उसका कनेक्शन एक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास से जुड़ा हुआ है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने वीर दास को बधाई देते हुए एक नोट लिखा था जिसमें गलत इंग्लिश लिख दी है और इसी के चलते एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने वीर दास के लिए लिखा नोट
आपको बता दें कि एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने हाल ही में एमी अवॉर्ड जीता है। उनकी इस जीत पर सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में ग्लोबल स्टार प्रिंयका चोपड़ा ने भी एक्टर को बधाई दी है। इसके लिए उन्होंने वीर दास के नाम एक नोट और फूलों का गुलदस्ता उनके घर पर भेजा था जिसकी फोटोज वीर ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर शेयर की हैं।

वीर दास ने शेयर की प्रियंका के नोट की फोटो
वीर दास ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा है- शुक्रिया प्रिंयका चोपड़ा इन फूलों के लिए और हर उस दरवाजे के लिए जो आपने हम में से बाकी लोगों के लिए खोला है। आप कमाल की एक्ट्रेस हो। वीर दास द्वारा शेयर की गई एक फोटो में प्रिंयका का नोट साफ दिखाई दे रहा है और दूसरी तस्वीर में फूलों का गुलदस्तां नजर आ रहा है। प्रिंयका चोपड़ा ने अपने नोट में लिखा है- डियर वीर, आपकी एमी जीत पर आपको बहुत-बहुत बधाई। प्यार से, प्रियंका, मैरी और पर्पल पेबल पिक्चर्स के आपके दोस्त।
ग्रामर मिस्टेक की वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंक चोपड़ा के इस नोट में एक गलती थी जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया है। इसके बाद से ही प्रिंयका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल लोग प्रिंयका चोपड़ा की ग्रामर मिस्टेक की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वीर के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है - An Huge Congratulations...इसमें an की जगह a का इस्तेमाल होना चाहिए था। वहीं एक शख्स ने लिखा है- प्रियंका तो हॉलीवुड में काम करती हैं लेकिन इंग्लिश थोड़ी कमजोर है उनकी।












Click it and Unblock the Notifications