धर्मेंद्र की मौत के 15 दिन बाद ये क्या बोल गईं बेटी ईशा देओल? पापा के 90वें जन्मदिन पर खोला ऐसा राज
Esha Deol On Dharmendra Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें परिवार और करोड़ों फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। वहीं पिता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।
'पापा आपकी याद आज भी दिल में धड़कती है'
ईशा देओल ने अपने पोस्ट में दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। उन्होंने पिता की याद में कहा है कि वह उन्हें हर पल बेहद दर्द के साथ याद करती हैं। ईशा देओल ने अपनी पोस्ट में लिखा है- पापा धर्मेंद्र के नरम लेकिन मजबूत हाथ जिनमें अनकही बातें छिपी रहती थीं, आज भी मुझे पूरी शिद्दत से याद आते हैं।

पिता धर्मेंद्र का मूल मंत्र अपनाती हैं ईशा देओल
-ईशा देओल ने आगे लिखा है- जब भी पापा मुझे नाम लेकर पुकारते थे तो उसके बाद लंबी बातें, हंसी और उनकी दिलकश शायरियां माहौल को और भी खास बना देती थीं।
-ईशा देओल ने पोस्ट में अपने पिता का वह मूल मंत्र भी याद किया और लिखा है- पापा कहते थे- हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो। ईशा का कहना है कि वह इन बातों को हमेशा दिल में संजोकर रखेंगी और पूरी कोशिश करेंगी कि इस सीख को अपनी जिंदगी में उतारें।
पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं ईशा देओल
-ईशा देओल ने आगे लिखा कि वह अपने पिता की विरासत को सम्मान और गर्व के साथ आगे ले जाने का वादा करती हैं। वह चाहती हैं कि धर्मेंद्र का प्यार और उनका व्यक्तित्व उन लाखों दिलों तक पहुंचता रहे जिन्होंने ही-मैन को उतना ही चाहा, जितना वह खुद प्यार करती हैं।
-पोस्ट के अंत में ईशा देओल ने लिखा है- मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं पापा। आपकी बिट्टू हमेशा आपको याद रखेगी। ईशा देओल का ये भावुक पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications