बेटी पूजा भट्ट के बारे में ये क्या बोल गए पापा महेश भट्ट, कहा- मैं आलिया भट्ट का फैन हूं
Mahesh Bhatt On Pooja Bhatt: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट गत 26 जुलाई को मुंबई में आयोजित करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। इस फिल्म में महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में लीड हीरो के तौर पर रणवीर सिंह दिखाई देंगे। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद जब पैपराजी ने महेश भट्ट से उनकी बेटी पूजा भट्ट को लेकर सवाल पूछा तो वह साफ तौर पर उस सवाल को इग्नोर करते नजर आए। इस सवाल के जवाब में महेश भट्ट ने कहा- मैं आलिया भट्ट का फैन हूं।
महेश भट्ट ने पूजा भट्ट को किया इग्नोर
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्क्रीनिंग के बाद महेश भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान को बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते हुए देखा गया। महेश भट्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पैपराजी ने महेश भट्ट से पूजा भट्ट के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने इस सवाल का जवाब न देना ही बेहतर समझा।

महेश भट्ट ने कहा- मैं आलिया का फैन हूं
जब पैपराजी ने कहा कि क्या वह पूजा भट्ट के फैन हैं, तो इस पर महेश भट्ट ने कहा- मैं अभी आलिया भट्ट का फैन हूं। जब उनसे आगे पूछा गया कि उन्हें आलिया की ये फिल्म कैसी लगी तो उन्होंने जवाब दिया- बहुत ही कमाल की। फिल्म बहुत ही अच्छी है।
लोगों ने महेश भट्ट को कह दी ऐसी बात
महेश भट्ट के इस जवाब को सुनने के बाद से लोग उनके बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग तो उन्हें बायस्ड भी कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है- क्या भयानक प्रतिक्रिया है। एक अन्य शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- दोनों बेटियों के बीच ये भेदभाव क्यों। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- यह असभ्य और पक्षपातपूर्ण है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रही हैं पूजा भट्ट
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से पूजा भट्ट 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही थी। फिलहाल मेडिकल कारणों के चलते उन्हें कुछ समय के लिए इस रिएलिटी शो से बाहर रखा गया है। उन्हें क्या हुआ है इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है लेकिन सूत्रों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण होने के बाद वह जल्द ही बिग बॉस के घर में वापसी करेंगी।
28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे करेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देंगे। उनके अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोगों को इस फिल्म के गाने काफी पसंद आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications