अभिषेक बच्चन को अवॉर्ड मिलने पर ऐश्वर्या राय ने ये क्या शेयर कर दिया? अब क्या कहेगा बच्चन परिवार?

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद ही उनकी पत्नी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई पोस्ट शेयर की है।

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय का आभार व्यक्त किया
ये ऐश्वर्या राय की पहली पोस्ट है, उस भावुक पल के बाद जब उनके अभिनेता पति अभिषेक बच्चन ने अवॉर्ड शो में मंच पर उनका और बेटी आराध्या बच्चन का आभार व्यक्त किया था।

Aishwarya Rai

अभिषेक बच्चन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

अभिषेक बच्चन ने अवॉर्ड लेने के बाद स्टेज पर कहा था- ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन, तुम्हारी बदौलत मैं आज यहां हूं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन को हाल ही में फिल्म 'आई वान्ट टू टॉक' (I Want to Talk) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 मिला है। उन्होंने ये अवॉर्ड बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (फिल्म-चंदू चैंपियन) के साथ शेयर किया है।

अवॉर्ड लेते हुए भावुक हो गए थे अभिषेक बच्चन

-अभिषेक बच्चन ने अवॉर्ड स्वीकार करते समय भावुक होकर कहा था- इस साल मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं और मुझे याद नहीं कि मैंने कितनी बार इस अवॉर्ड के लिए स्पीच की प्रैक्टिस की थी। ये मेरा सपना रहा है और आज ये पल मेरे लिए बेहद विनम्र और भावनात्मक है।

-अभिषेक बच्चन ने आगे कहा था- ऐश्वर्या और आराध्या, तुम्हारा धन्यवाद, जिन्होंने मुझे मेरे सपनों का पीछा करने की आजादी दी। उम्मीद है कि ये अवॉर्ड देखकर उन्हें एहसास होगा कि उनकी कुर्बानियों की वजह से ही मैं आज यहां खड़ा हूं। अभिषेक बच्चन ते शब्दों ने दर्शकों का दिल छू लिया था और हॉल में तालियां गूंज उठी थीं।

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का शाही अंदाज

-इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर पेरिस फैशन वीक 2025 की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई एक ब्लैक शेरवानी ड्रेस पहनी थी, जो शक्ति और गरिमा का अद्भुत संगम थी।

-ऐश्वर्या राय के ड्रेस में उभरी हुई बैंडगला कॉलर, स्प्लिट नेकलाइन और डायमंड-जड़े बटन थे। स्ट्रक्चर्ड शोल्डर्स, फुल स्लीव्स और फ्रंट स्लिट्स ने लुक को और भी एलिगेंट बना दिया था।

-ऐश्वर्या राय ने इसे ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ पेयर किया था जिससे उनका लुक और भी क्लासिक और रॉयल नजर आ रहा था। ऐश्वर्या राय ने अपनी पोस्ट में बस डिजाइनर को टैग करते हुए हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया था।

वहीं ऐश्वर्या राय के इस पोस्ट में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा था- क्वीन। फैंस ऐश्वर्या राय के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दूसरी तरफ 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की रात अभिषेक बच्चन के लिए काफी यादगार रही।

अभिषेक बच्चन ने स्टेज पर पिता अमिताभ बच्चन को भी याद किया

-अभिषेक बच्चन ने न केवल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता, बल्कि स्टेज पर अपने पिता अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन पर उन्हें विश भी किया। अभिषेक बच्चन ने स्टेज पर बिग बी के आइकॉनिक गानों का एक जोशीला मेडली परफॉर्मेंस दिया, जिसमें उन्होंने पुराने क्लासिक्स से लेकर डांस हिट्स तक सभी युगों को एक साथ जोड़ा था।

-अभिषेक बच्चन के इस प्रदर्शन ने दर्शकों को भावुक कर दिया था, खासकर उनकी मां जया बच्चन, जो अपनी भावनाएं रोक नहीं सकीं।
एक बेहद प्यारे पल में, अभिषेक परफॉर्मेंस के बीच में मंच से उतरे, अपनी मां के पास पहुंचे, उनका हाथ थामा, कुछ सेकंड उनके साथ नाचे और फिर उन्हें गले लगाकर माथे पर किस किया।

ऐश्वर्या राय की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

-पूरे कार्यक्रम के दौरान अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन के साथ भावनात्मक लम्हे शेयर करते नजर आए। वहीं अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए।

-जहां पूरी बच्चन फैमिली एक साथ दिखाई दी, वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की गैरहाजिरी ने फैंस का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर चर्चा की कि ऐश्वर्या राय इस खास शाम का हिस्सा क्यों नहीं बनीं। हालांकि उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट ने ये जरूर दिखा दिया कि वह अपने काम और फैशन कमिटमेंट्स में व्यस्त थीं और अपने अंदाज में चमकना उन्हें बखूबी आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+