PM Modi और ऐश्वर्या राय क्यों थे एक मंच पर? सत्य साईं बाबा से कैसा रिश्ता? शादी को लेकर हुई थी ऐसी भविष्यवाणी
Aishwarya Rai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 19 नवंब 2025 (बुधवार) को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचे,जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया है।
सत्य साईं बाबा का शताब्दी समारोह
इस खास मौके पर मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु, जी किशन रेड्डी और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे।

पीएम मोदी और ऐश्वर्या राय एकसाथ आए नजर
हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान जो चेहरा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन का था। माना जा रहा है कि ये पहली बार है जब पीएम नरेंद्र मोदी और ऐश्वर्या राय एक ही मंच पर साथ दिखाई दिए हैं।
ऐश्वर्या राय और पीएम मोदी का आध्यात्मिक कनेक्शन
-ऐसे में इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच और सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। हालांकि इस मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं बल्कि आध्यात्मिक कनेक्शन है। दरअसल सत्य साईं बाबा केवल ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर के भी गुरु रहे हैं।
-प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्य साईं बाबा के आश्रम और महासमाधि स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सत्य साईं बाबा की जीवन यात्रा, शिक्षाओं और सामाजिक विरासत को सम्मान देते हुए स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।
क्यों ऐश्वर्या राय की भावनाएं सत्य साईं बाबा से जुड़ी हैं?
-इस शताब्दी समारोह में देशभर से श्रद्धालु पहुंचे थे जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की मौजूदगी ने विशेष आकर्षण बटोरा। फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सेलिब्रिटीज की तरह ऐश्वर्या राय भी गहरी आस्था रखने वाली हस्तियों में शामिल हैं। उनका सत्य साईं बाबा से रिश्ता बेहद पुराना है और व्यक्तिगत स्तर पर काफी गहरा भी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय के के पिता कृष्णराज राय और मां वृंदा राय, दोनों ही सत्य साईं बाबा के भक्त हैं। कहा जाता है कि 1 नवंबर 1971 को जब ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ, तब उनके माता-पिता पुट्टपर्थी पहुंचकर सत्य साईं बाबा से आशीर्वाद लेने गए थे।
क्या सत्य साईं बाबा की भविष्यवाणी हुई थी सच?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय सत्य साईं बाबा ने ऐश्वर्या राय को देखकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था- बच्ची बड़ी होकर महान गुणों की प्रतीक बनेगी और खूब नाम कमाएगी। ये भविष्यवाणी मिस वर्ल्ड बनने से लेकर बॉलीवुड स्टारडम तक ऐश्वर्या के जीवन में एक तरह से सच साबित होती दिखी।
अभिषेक बच्चन से शादी से पहले बाबा के पास पहुंची थीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय की आध्यात्मिक यात्रा केवल बचपन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने सत्य साईं बाबा के संस्थान में बाल विकास की पढ़ाई भी की है। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद भी वह बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। यहां तक कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी करने का फैसला भी ऐश्वर्या राय ने अपने गुरु की सलाह पर ही लिया था।
साईं बाबा की पुण्यतिथि पर भावुक हो गई थीं ऐश्वर्या राय
साल 2011 में सत्य साईं बाबा के निधन के बाद उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर ऐश्वर्या राय पुट्टपर्थी पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान वह अपने गुरु को याद कर भावुक हो गई थीं और आंखों सेआंसू छलक आए थे।
कौन थे सत्य साईं बाबा?
-सत्य साईं बाबा का जन्म 23 नवंबर 1926 में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में हुआ था। उनका असली नाम सत्यनारायण राजू था। उन्होंने 14 साल की उम्र में खुद को शिर्डी साईं बाबा का पुनर्जन्म घोषित किया था।
-सत्य साईं बाबा लाखों भक्तों के लिए आध्यात्मिक गुरु, संत, फकीर और समाजसेवी थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा से जुड़े कई बड़े सामाजिक परियोजनाओं का संचालन किया था। अपने आयोजनों में चमत्कार दिखाने के लिए भी सत्य साईं बाबा प्रसिद्ध थे। 24 अप्रैल 2011 में पुट्टपर्थी में ही बाबा का निधन हो गया था।
-सत्य साईं बाबा का संदेश सर्व धर्म संभव यानी सभी धर्मों का सम्मान, आज भी देशभर में उनके अनुयायियों के बीच जीवित है। पीएम मोदी की मौजूदगी,सचिन तेंदुलकर की श्रद्धा और ऐश्वर्या राय की वर्षों पुरानी आस्था,इन सबने सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह को खास और यादगार बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications