Weekend Ka Waar Update: सलमान खान ने नेहल चुडासमा को दिया टास्क निशाने में आईं टास्क

Weekend Ka Waar Update: सलमान खान के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' ने अब धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस शो में अब कंटेस्टेंट्स ने अपना-अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अब फिर वीकेंड का वार आने वाला है। इस बार का भी ये एपिसोड खुद सलमान खान होस्ट करेंगे।

हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें फरहाना भट्ट नेहल चुडासमा अब सीक्रेट रूम से बाहर आ गई हैं। उनकी दोस्त फरहाना को कैप्टेंसी मिल गई है। दूसरी तरफ उनकी और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस भी हुई है।

Weekend Ka Waar Update

अब इस वीकेंड के वार में सलमान ने नेहल को एक बड़ा मौका दिया। उन्हें कहा आपने सीक्रेट रूम रहते हुए किसके चेहरे देखे। आपको उनके मुखौटे उतारना है। 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने नेहल से उन तीन प्रतियोगियों के चेहरों से नकाब हटाने को कहा, जिनके असली रूप उन्होंने गुप्त कमरे से देखे थे। इसमें नेहल चुडासमा ने सबसे पहले तान्या मित्तल को निशाना बनाया। उनके चेहरे पर पानी फेंकते हुए नेहल ने आरोप लगाया कि तान्या ने एक नहीं, बल्कि सौ मुखौटे पहन रखे हैं।

नेहल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अगला निशाना जीशान कादरी को बनाया और कहा कि जीशान अपने ही समूह के सदस्यों के लिए काफी नकारात्मक टिप्पणियां करते हैं। इसके बाद नेहल ने बसीर अली के चेहरे से नकाब हटाया। उनके चेहरे पर पानी फेंकते हुए नेहल ने कहा, "इनकी इमोशनल समझदारी बिल्कुल शून्य है।" नेहल की इन बातों पर सलमान खान भी चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, "अगर इतना ध्यान खुद पर दिया होता तो तुम कहां से कहां होती।"

बता दें, नेहल चुडासमा को पहले शो से बाहर करके एक गुप्त कमरे में भेज दिया गया था। पिछले गुरुवार को उन्होंने घर में फिर से एंट्री की, जिसके बाद खेल का माहौल पूरी तरह बदल गया। फरहाना के बाद नेहल दूसरी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सीक्रेट रूम रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+