नेशनल टीवी पर बेटे अमाल की शर्मनाक कमेंटबाजी से शर्मिंदा हुए पिता डब्बू मलिक, कह दी ऐसी बात
Weekend Ka Vaar Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। शो में हर हफ्ते नए टास्क और ट्विस्ट दर्शकों को बांधे हुए हैं। हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क में जबरदस्त बवाल देखने को मिला, जहां फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच टकराव ने माहौल को गरमा दिया।

टास्क के दौरान फरहाना भट्ट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी नीलम गिरी की कप्तानी के लिए आई चिट्ठी फाड़ दी। उनकी इस हरकत पर घरवालों ने जमकर नाराज़गी जताई। इस पर अमाल मलिक अपना आपा खो बैठे और गुस्से में आकर फरहाना की खाने की प्लेट फेंक दी।
'वीकेंड का वार' में सलमान खान की फटकार
इस घटना पर सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में अमाल की जमकर क्लास ली। सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने अमाल से सख्त लहजे में कहा, "आपको किसने हक दिया किसी की थाली फेंकने का? आप हर बार सीमा लांघते हैं।"
डब्बू मलिक ने बेटे को दी भावनात्मक सीख
इस खास एपिसोड में अमाल मलिक के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक भी शो में पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे के व्यवहार पर निराशा जताते हुए कहा, "हमें तुम पर गर्व है, लेकिन ये हमारे परिवार की पहचान नहीं है। भावुक डब्बू ने फरहाना के साथ हुई घटना पर दुख जताया और अमाल को संयम बनाए रखने की सलाह दी।
घरवालों में तनाव, दर्शकों की बढ़ी दिलचस्पी
इस पूरे घटनाक्रम के बाद घर में तनाव और बढ़ गया है। दर्शक अब यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या अमाल और फरहाना के बीच संबंध सामान्य हो पाएंगे या नहीं। शो के आगे के एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की फटकार और पिता की सीख के बाद अमाल का रवैया बदलेगा या नहीं। बिग बॉस 19 का हर एपिसोड अब दर्शकों के लिए और ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications