'सोनम मास्क पहनिए आप प्रेग्नेंट हैं', फैन की सलाह पर पति आनंद अहूजा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
नई दिल्ली, 30 मार्च। अनिल कपूर की एक्ट्रेस बेटी सोनम कपूर दिनों प्रेगनेंट हैं और आए दिन अपनी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। सोनम के साथ उनके बिजनेसमैन पति आनंद अहूजा आने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित है। सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा को मुंबई में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में देखा गया।

सोनम कपूर ने नहीं पहना था मास्क
पति आनंद अहुजा के साथ हाथ में हाथ डाले पहुंची सोनम फॉर्मल ब्लू ड्रेस में नजर आईं। वहीं सोनम के पति आनंद अहूजा ने इवेंट में कैजुअल आउटफिट पहना । फोटो को सोनम और आनंद अहूजा ने शेयर की। इस फोटो में सोनम के ना पहनने पर यूजर्स उनकी क्लास लगा दिया।

सोनम कपूर आप मास्क पहनिए
एक यूजर ने सोनम से कहां कोरोना वायरस अभी भी खत्म नहीं हुआ है आप प्रेगनेंट हैं मास्क जरूर पहनें। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, " सोनम कपूर आप मास्क पहनिए। आप प्रेग्नेंट हैं इसलिए सावधान रहें। कोरोना अभी भी आसपास है।

सोनम के पति आनंद अहूजा ने दिया करारा जवाब
सोनम नहीं बल्कि उनके पति आनंद अहूजा ने यूसर्ज को करारा जवाब दिया है। उन्हें यूसर्ज की सलाह इतनी बुरी लगी कि आनंद ने यूजर्स को समझाया। आनंद आहुजा ने पत्नी के बचाव में कहा हां, सोनम मास्क पहना हुआ था! सिर्फ एंट्रेस के दौरान सोनम ने मास्क हटा दिया था और जब वह अंदर गई तो मास्क पहन लिया। यूजर ने आनंद के इस जवाब पर पत्नी का पक्ष लेने की लिए तारीफ की और लोगों ने पिता बनने की बधाई दी।
सोनम कपूर ने हाथ में मास्क पकड़ा था
आनंद आहुजा ने अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था आपको आकाश में घर में बनाने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं है। आनंद की इस तस्वीरों वाली पोस्ट में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर ने अपने हाथ में मास्क पकड़ा है और दूसरे हाथ से पति आनंद अहूजा का हाथ थामा था।












Click it and Unblock the Notifications