Watch Video: 'रामायण' की मां सीता यानी दीपिका चिखलिया ने गाई हनुमान चलीसा, वीडियो हुआ वायरल

Dipika Chikhlia Hanuman Jayanti: दीपिका चिखलिया ने हनुमान जयंती के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

dipika chikhlia

Dipika Chikhlia Hanuman Jayanti: टीवी के मशहूर धार्मिक शो 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग आज के समय में भी उन्हें माता सीता कहकर ही बुलाना पसंद करते हैं। दीपिका चिखलिया ने आज हनुमान जयंती के खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हनुमान चालीसा गाती हुईं नजर आ रही हैं। दीपिका चिखलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका चिखलिया ने गाई हनुमान चालीसा
आपको बता दें कि रामायण फेम दीपिका चिखलिया को देवी सीता का रोल करने के लिए जाना जाता है। दीपिका चिखलिया ने हनुमान जयंती के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा है- आप सभी को हनुमान जी के जन्म उत्सव की शुभकामनाएं। दीपिका इस वीडियो में वो हनुमान चलीसा गाती हुई दिख रही हैं। देखें वीडियो-

अरुण गोविल ने दी हनुमान जयंती की बधाई
दीपिका चिखलिया के इस वीडियो पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- पवन तनय संकट हरण मंगल मूर्ति रूप, राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप। संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी की जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई।

विंदू दारा सिंह ने लिखी ऐसी बात
इसके अलावा विंदू दारा सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है- आप सबको #hanumanjanmotsav की शुभ कामनाएं! भगवान #हनुमान जी हम सभी को #हनुमानजयंती का आशीर्वाद दें। आपको बता दें कि विंदु दारा सिंह के पिता दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाया था। वहीं विदूं दारा सिंह ने भी टीवी शो 'जय वीर हनुमान' में हनुमान का रोल किया था।

एक्टर सौरभ राज जैन ने किया ट्वीट
वहीं एक्टर सौरभ राज जैन ने ट्वीट करते हुए लिखा है- प्यार का सबसे शुद्ध रूप भक्ति है और भक्ति का सबसे शुद्ध रूप श्री हनुमान जी हैं...आप सभी को #हनुमाजयंती की बहुत शुभकामनाएं। जय बजरंगबली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+