Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'तेरे हुस्न ने दिखाई मुझे बेखुदी की राहें,' गाकर छाए ट्रक चलाने वाले अंकल, रानू मंडल जैसा हुनर!

Watch: Kamlesh Uncle, A Truck Driver singing a mohammed rafi songs, video viral after ranu mondal, Users say- Its real talent

नई दिल्ली। सोशल मीडिया मतलब कि आम आदमी की आवाज। कभी-कभी सोशल मीडिया ही आम इंसान को हीरो बना डालता है। रानू मंडल, प्रिया प्रकाश वॉरियर..ना जाने कितने ही ऐसे चेहरे हैं जो सोशल मीडिया के बूते रातों-रात प्रसिद्ध हुए और अपने करोड़ों प्रशंसक बना डाले। अब इन अंकल को देख लीजिए, ट्रक ड्राइवर हैं, मोहम्मद रफी का गाना गुनगुनाते हुए दिखे, अब सुर्खियों में आ गए हैं।

रानू मंडल की तरह का हुनर!

रानू मंडल की तरह का हुनर!

यहां आप देख रहे हैं? इन्होंने गाया- 'तेरे हुस्न ने दिखाई मुझे बेखुदी की राहें...,'' इस वीडियो को विवेक वर्मा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया- "ये कमलेश अंकल हैं। ये जीवन भर ट्रक ड्राइवर रहे, लेकिन अब जो मायने रखता है वह यह है कि ये अपने दिल से एक हार्डकोर संगीतकार और एक मोहम्मद रफी के प्रशंसक रहे हैं!!"

कहीं न कहीं हालतों में गुम हो गए

कहीं न कहीं हालतों में गुम हो गए

कमलेश ने झिझकते हुए गाना गया, लेकिन जिस से उनका दिल हिलोरे ले रहा था...आंखें मिचक रही थीं, इसने देखने वालों का ध्यान खींचा है। एक यूजर ने कहा कि, मैंने अंकल के गायन को ऐसे महसूस किया जो कहीं न कहीं हालतों में गुम हो गया हो!! मैं इसे सिर्फ एक परीक्षा के रूप में यह दिखाने की कोशिश कर रहा हूं कि वह गायन के अपने सपने को कैसे सपोर्ट करते हैं!! भला सिंगर न बने!

'हार्ड कोर म्यूजिशियन हैं अंकल'

'हार्ड कोर म्यूजिशियन हैं अंकल'

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, 'वाकई, अंकल ने भले ही अपना पूरा जीवन ट्रक चलाकर बिता दिया हो, लेकिन दिल और आत्मा से वे एक हार्ड कोर म्यूजिशियन हैं। ️इनके गाने दिल जीत सकते हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+