क्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं आलिया भट्ट? इन बातों से खुला ये बड़ा राज

Alia Bhatt Pregnancy Truth: सोनोग्राफी की तस्वीर वायरल होने के बाद ही आलिया भट्ट के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबर को जोर मिलने लगा था।

alia bhatt

Alia Bhatt Pregnancy Truth: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके रियल लाइफ पति एक्टर रणबीर कपूर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल आज यानी 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की पहली सालगिरह है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने प्यार रणबीर कपूर से अप्रैल 2022 में शादी की थी। वहीं शादी के 2 महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। कुछ लोगों के मन में ये बात आ रही थी कि क्या आलिया अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का सच।

आलिया की सोनोग्राफी की तस्वीर हुई थी वायरल
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सोनोग्राफी करवाते हुए अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने सभी लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। ऐसे में उस वक्त जैसे ही आलिया की सोनोग्राफी की तस्वीर वायरल होने लगी तो आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई देने लगे थे। रणबीर और आलिया के परिवार में भी खुशियों की लहर दौड़ गई थी।

alia bhatt

लोगों ने पूछा- क्या आलिया शादी से पहली ही प्रेग्नेंट थी
इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोगों के मन में ये बात भी आई कि क्या आलिया अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। दरअसल इसकी वजह आलिया की सोनोग्राफी करवाते वक्त की वायरल फोटो थी। आपको बता दें कि सोनोग्राफी आमतौर पर प्रेग्नेंसी के तीन महीने पूर होने पर ही की जाती है। सोनोग्राफी की तस्वीर वायरल होने के बाद ही आलिया के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबर को जोर मिलने लगा।

आलिया की शादी की खबर से करण जौहर हुए थे खुश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और उनके को-एक्टर रणवीर सिंह फिल्म मेकर करण जौहर के चौट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस चैट शो में आलिया भट्ट ने बताया था कि किस तरह उनकी शादी की खबर सुनकर करण जौहर रोने लग गए थे। आलिया ने चैट शो में कहा था- जब मैं अपनी शादी की बात करण जौहर को बताने गई थी तो वह इमोशनल हो गए थे।

alia bhatt

शादी की बात सुन रोने लगे थे करण जौहर
आलिया ने आगे कहा था- करण जौहर अपनी ऑफिस की कुर्सी पर बैठे हुए थे। मैंने उन्हें सारी बात बताई और कहा कि मैं और रणबीर जल्द ही शादी करने वाले हैं। करण ने उस वक्त अपने हाथ में एक कॉफी मग पकड़ा हुआ था और वह शादी की खबर सुनकर तेज रोने लग गए थे। रोते हुए करण ने सिर्फ इतना कहा- मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।

'मैं प्रेग्नेंसी की बात सुन इमोशनल हो गया था'
वहीं आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर करण जौहर ने ईटाइम्स से अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए कहा था- मैं ये बात जानकर रोने लगा था। आलिया उस दिन मेरे ऑफिस आई थी। मेरा बैड हेयर डे चल रहा था। मैं कैप के साथ हुडी पहने हुए था। जब आलिया ने मुझे ये बात बताई तो मैं इमोशनल हो गया था।

alia bhatt

लोगों ने प्रेग्नेंसी को लेकर कही थी ये बात
करण जौहर ने आगे कहा था- आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे। फिर मैंने आलिया को गले से लगा लिया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मेरी बेबी का बेबी होने वाला है। करण जौहर के इस रिएक्शन के बाद ही आलिया के फैंस दोनों जवाबों को जोड़कर देखने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया को जब अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था तो वह लंदन में थीं। ऐसे में वह करण जौहर से कैसे मिलने पहुंच सकती हैं। फिलहाल आलिया और रणबीर बेटी राहा कपूर के पैरेंट्स बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+