War 2 Box Office Collection: 'वॉर' की कमाई को छू भी नहीं पाई ऋतिक की 'वॉर 2', जानिए 'कूली' से कितना है फासला
War 2 Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इसका क्लैश सुपरस्टार रजनीकांत की 'कूली' से हो रहा है। ये भी इसी दिन रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन पहले दिन के कलेक्शन में किस फिल्म ने बाजी मारी है, हम आपको बताते हैं।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अयान मुखर्जी की स्पाई थ्रिलर ने पहले दिन ₹52.50 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्रेड पंडितों ने भी इस फिल्म का ओपनिंग डे प्रिडिक्शन 50 करोड़ रुपये के आसपास बताया था। हालांकि, रजनीकांत की 'कूली' ने 'वॉर 2' को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट्स की माने 'कूली' ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में लगभग 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह 'कूली' इतनी बड़ी शुरुआत करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है।

'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में मेकर्स का क्या प्लान बहुत सक्सेसफुल होता नजर नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
वहीं, कूली में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो आमिर का कैमियो धांसू होने वाला है। उनका रजनीकांत के साथ फाइट सीक्वेंस भी है। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। ये पहली बार है जब वो रजनकांत के साथ काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications