Shahrukh Khan Bungalow: शाहरुख खान के बंगले में आप भी किराए पर ले सकते हैं कमरा, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

Shahrukh Khan Bungalow: शाहरुख खान के बंगले में आप भी किराए पर ले सकते हैं कमरा, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत!

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान न केवल रोमांस और एक्टिंग के किंग हैं बल्कि उनकी लग्जरी लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। शाहरूख खान उन सुपरस्टार्स में शामिल हैं, जिनकी लाइफ स्टाइल के बारे में फैंस सब कुछ जानना चाहते हैं। किंग खान का बंगला 'मन्नत' को देशने लोग दूर-दूर से आते हैं। जो भी मुंबई घूमने आता है वो मन्नत का दीदार किए बिना नहीं रह पाता है। हाल ही में बंगले का नेम प्लेट बदला तो वो भी खबरों में छाया रहा। शाहरूख का ये घर शानदार और आलीशान है, जिसमें रहना किसी सपने से कम नहीं है।

 शाहरुख के घर का किराया

शाहरुख के घर का किराया

शाहरुख खान का ये आलीशान घर दुनिया की सबसे शानदार घरों की लिस्ट में शुमार हैं। रिपोर्ट्स की माने को इसकी करीब 200 करोड़ रुपए है। अगर घर की कीमत 200 करोड़ रुपए हो तो सोचिए कि इसके एक कमरे का किराया कितना होगा। आप सोच भी नहीं रहें होगे, लेकिन किंग खान ने खुद ट्वीट के जरिए अपने बंगले में एक कमरे का किराया बताया था।

 30 साल की मेहनत है किराया

30 साल की मेहनत है किराया

शाहरुख खान का आलीशान बंगला मुंबई के ब्रांदा बेंड स्टेंड पर मौजूद है। दरअसल साल 2020 में शारूख खान ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने फैंस के साथ बातचीत का सिलसिला शुरु किया था। शाहरुख खान ने एक बार अपने फैंस के लिए Ask SRK सेशन रखा था, जिसमें कई फैंस ने उनसे तमाम सवाल पूछे थे। कुछ पर्सनल तो कुछ प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इसी सेशन में एक फैन ने उनसे उनके बंगले मन्नत के रूम रेंट के बारे पूछा।

साहरुख के जवाब ने जीत लिया दिल

साहरुख के जवाब ने जीत लिया दिल

सवाल अजीब था, लेकिन शाहरूख ने उसका जवाब बड़े ही अलग अंदाज में दिया। शाहरूख खान ने ट्वीट कर लिखा-30 साल की मेहनत में पड़ेगा। किंग खान ने एक लाइन के जवाब ने सबका दिल जीत लिया। किंग खान ने बंगले की ना तो कीमत बताई और न ही किराया, लेकिन उनके इस जवाब ने सबका दिल जीत लिया। मन्नत शाहरुख के कई सालों के संघर्ष और मेहनत का नतीजा है।

 21 साल पहले लिया था लीज पर

21 साल पहले लिया था लीज पर


आपको बता दें कि शाहरुख खान ने मन्नत को 2001 में 13.32 करोड़ में लीज पर खरीदा था। इसका इंजीरियर गौरी खान ने डिजाइन किया है। इस बंगले की कीमत आज 200 करोड़ से ज्यादा की है। लोगों के लिए शाहरुख का ये बंगला हमेशा से आकर्षण रहा है। लोग इसकी झलक पाने को बेकरार रहते हैं। अक्सर शाहरूख और गौरी इसकी झलकियां फैंस से शेयर करते हैं।

शमशेरा ट्रेलर लॉन्‍च पर आते समय रणबीर कपूर की गाड़ी का हो गया एक्‍सीडेंट, बयां किया हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+