शमशेरा ट्रेलर लॉन्‍च पर आते समय रणबीर कपूर की गाड़ी का हो गया एक्‍सीडेंट, बयां किया हाल

मुंबई, 24 जून: बॉलीवुड रणबीर कपूर के लिए 2022 बड़ा ही कमाल का होने वाला है। उनकी दो फिल्‍में जल्‍द रिलीज होने वाली हैं । जिसमें फिल्‍म शमशेरा का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है। इस फिल्‍म के ट्रेलर ने धूम मचा दी हैं लेकिन शमशेरा फिल्‍म लॉन्‍च से पहले रणबीर कपूर के साथ एक हादसा हो गया हालांकि वो बिलकुल ठीक हैं लेकिन उन्‍होंने खुलासा खुद शमशेरा लॉन्‍च इवेंट के मौके पर किया। इसके साथ ही रणबीर ने इस फिल्‍म के अनुभव भी शेयर किए।

मेरा दिन अभी बहुत खराब जा रहा है

मेरा दिन अभी बहुत खराब जा रहा है

मीडिया ने रणबीर से सवाल किया कि संजय दत्‍त के साथ एक्टिंग करने का एक्‍स्‍पीरिएंस कैसा रहा तो रणबीर ने फटाक से कहा आजकल दिन बड़ा मुश्किल भरा जा रहा है। । उन्‍होंने बताया कि लॉन्‍च इवेंट पर आते समय उनका एक एक्सिडेंट हो गया था । उन्‍होंने कहा मेरा दिन अभी बहुत खराब जा रहा है।

मेरी गाड़ी ठुक गई और मेरी गाड़ी का शीशा टूट गया

मेरी गाड़ी ठुक गई और मेरी गाड़ी का शीशा टूट गया

रणबीर कपूर ने कहा मैं टाइम का पाबंद हूं तो मेरा ड्राइवर पहले गलत लोकेशन की ओर ले गया। वहां पहुंचा तो देखा वहां कोई भी नहीं था फिर मैं लेट हो गया। वहां से बाहर निकला तो मेरी गाड़ी ठुक गई और मेरी गाड़ी का शीशा टूट गया। शीशा टूट गया तो करण ने मुझे बोला ये तो शुभ होता है। इसके बाद मैं जैसे तैसे शमशेरा के लॉन्‍च पर पहुंचा।

रणबीर बोले मेरे आइडल हीरो से अब मुझे लड़ने का मौका मिलेगा

रणबीर बोले मेरे आइडल हीरो से अब मुझे लड़ने का मौका मिलेगा

शमशेरा में एक्‍टर संजय दत्‍त के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए रणबीर ने मेरे साथ खड़े ये शख्‍स मेरे आइ‍डल है। बचपन से मेरे कमरे में इनका पोस्‍टर लगा रहता था। मेरे पहले हीरो संजय दत्‍त ही थे। मुझे पहले इन्‍हें जानने का मौका मिला और अब शमशेरा में डकैत का किरदार निभाते हुए अब मुझे इनसे लड़ने का मौका मिला है। उन्‍होंने कहा संजय दत्‍त मुझे अपने भाई जैसा बर्ताव करते हैं।

अभी बर्फी कर रहा इसके बाद क्‍या लड्डू पेड़ा करेगा?

अभी बर्फी कर रहा इसके बाद क्‍या लड्डू पेड़ा करेगा?

रणबीर ने कहा संजय दत्‍त और मैं एक ही जिम में जाते थे तब मैं बर्फी की शूटिंग कर रहा था तब वो मुझे कहते थे अभी बर्फी कर रहा इसके बाद क्‍या लड्डू पेड़ा करेगा। रणबीर ने बताया संजय मुझे मेरी बॉडी के लिए डाटते थे पूछते थे दो साल से तू क्‍या जिम में कर क्‍या रहा है?

शमशेरा 22 जुलाई को होगी रिलीज

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और संजय दत्‍त की शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म में रणबीर कपूर ने डकैत का रोल निभाया है वहीं संजय दत्‍त इस फिल्‍म बिट्रिश सरकार के पुलिस ऑफीसर बने हैं। फिल्‍म का ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+