शादी से पहले हिंदू थे Vivian Dsena? धर्म परिवर्तन पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'इस्लाम अपनाने के लिए...'
Vivian Dsena: सलमान खान के कंट्रोवर्शयिल शो 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में है। विवियन डीसेना से शादी करने के बाद उनकी पत्नी नूरन अली पर लव जिहाद का आऱोप लगा था, जिस पर अब उन्होंने सफाई दी।
जानकारी के मुताबिक, नूरन अली से शादी करने से पहले विवियन इस्लाम धर्म अपनाया था। जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना भी हुई। ऐसे में नूरन अली ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और बताया कि विवियन ने उनसे शादी करने के लिए पहले इस्लाम धर्म नहीं अपनाया था।

गलाटा इंडिया से बातचीत में नूरन अली ने कहा, "मुझे सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया कि मैंने विवियन को इस्लाम में तब्दील कर दिया, लोग इसे लव जिहाद कहते थे और ऐसी कई बातें करते हैं। विवियन को भी सोशल मीडिया पर इसकी वजह से काफी नफरत मिली। इसका असर उनके काम पर भी पड़ा।"
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: भविष्यवाणी करना खुद कशिश कपूर को पड़ा भारी, समेटना पड़ेगा बोरिया बिस्तर
नूरन ने यह भी कहा कि उन्होंने विवियन से कहा था कि उनके विश्वास, भाषा आदि अलग हैं और उनके समाज में किसी दूसरे धर्म में परिवर्तित होना मुमकिन नहीं है। नूरन ने साफ किया, "मैं किसी अन्य धर्म में परिवर्तित नहीं हो सकती थी और न ही किसी दूसरे धर्म में शादी कर सकती थी।"
नूरन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
नूरन ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए बताया कि विवियन कभी हिंदू नहीं थे, बल्कि वह ईसाई थे। नूरन ने यह भी बताया कि उन्होंने विवियन से अपने रिश्ते में एक ब्रेक लिया था, लेकिन फिर उन्हें यह पता चला कि विवियन ने खुद इस्लाम धर्म के बारे में अध्ययन करना शुरू कर दिया था। नूरन ने कहा, "मुझे एक दोस्त से पता चला कि वह अपने लिए इस्लाम पढ़ रहे थे, मेरे लिए नहीं। इसमें मेरी कोई दखलअंदाजी नहीं थी। अगर मैं उनके साथ न भी होती, तो भी वह धर्म परिवर्तन करते। यह उन्होंने अपने लिए किया था।"
आपको बता दें कि, विवियन डीसेना ने साल 2019 में ईसाई से इस्लाम धर्म अपनाया था। और इसके बाद एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी नूरन से 2022 में शादी की। एक्टर की पहली पत्नी का नाम वाहबिज दोराबजी है। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कशिश कपूर का अविनाश मिश्रा पर लगाया दांव पड़ा उल्टा, घरवाले बोले- 'वुमेन कार्ड मत खेलो'












Click it and Unblock the Notifications