Bigg Boss 18: कशिश कपूर का अविनाश मिश्रा पर लगाया दांव पड़ा उल्टा, घरवाले बोले- 'वुमेन कार्ड मत खेलो'
Bigg Boss 18: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' अब अपने रोमाचंक मोड़ में पहुंच रहा है। दिन प्रति दिन बिग बॉस भी एक ना एक ट्विस्ट देते रहते हैं। हाल ही में घर में एक घटना हुई, जिसके बाद सबके निशाने पर अविनाश मिश्रा आ गए। कशिश के इल्जाम के बाद अब घर एक कोर्टरूम में तब्दील हो गया। जहां करण वीर मेहरा और रजत दलाल क्रमशः अविनाश और कशिश की तरफ से पक्ष रख रहे थे।
इस बीच सभी कंटेस्टेंट्स को एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें कशिश और अविनाश बैठकर बात कर रहे हैं।जिससे घर के अंदर बहस छिड़ गई और समीकरण भी बदल गए। नए एपिसोड के प्रोमो में कोर्ट रूम ड्रामा की झलक देखने को मिल रही है। फुटेज देखने के बाद कई कंटेस्टेंट्स का कशिश कपूर पर नजरिया भी बदल दिया।

विवियन ने पलटा खेल
इस पूरे मामले में अविनाश मिश्रा के दोस्त विवियन डीसेना ने कशिश की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी पुरुष ने किसी महिला के बारे में स्नैक्स जैसी टिप्पणी की होती, तो यह एक बड़ा मुद्दा होता। उनका मानना है कि अविनाश किसी भी तरह से कुछ नया दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे थे।
श्रुतिका और ईशा का मिला साथ
श्रुतिका अर्जुन ने विवियन की बातों को दोहराते हुए कहा कि कशिश ने पहले भी पति-पत्नी संबंधों का जिक्र किया था। इस टिप्पणी ने चल रही बहस को और हवा दे दी। इस बीच, ईशा सिंह ने अविनाश का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें उनकी बातचीत में उनकी तरफ से कोई उकसावे की बात नहीं दिखी।
घर के सदस्यों की राय
घर के सदस्य अपनी राय व्यक्त करने में पीछे नहीं रहे। कुछ लोगों को लगा कि कशिश सहानुभूति पाने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रही है। वे इस बात पर बहस कर रहे थे कि क्या उसकी हरकतें जायज़ थीं या वह अविनाश की कैरेक्टर पर ज़्यादा प्रतिक्रिया दे रही थी। कल के एपिसोड के बाद पूरे घर का रुख बदल गया है। जहां अविनाश को इस मुद्दे से छुटकारा मिला। वहीं, रजत दलाल ने भी अविनाश से माफी मांगी।












Click it and Unblock the Notifications