मशहूर डायरेक्टर की बीवी के साथ ही फिल्ममेकर ने की ऐसी हरकत, सेट पर ही निकल गई चीख... कैसे सह गईं बदतमीजी?

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां कास्टिंग काउच जैसी बातें आज से नहीं बल्कि सालों से चलती आ रही हैं। इसे लेकर कई एक्ट्रेस और कई एक्टर्स ने भी काफी कुछ बोला है। न्यूकमर्स भी अपना एक्सपीरियंस शेयर करते रहे हैं। हर किसी का अपना अनुभव होता है। बाहर से आने वाले किसी भी इंसान के लिए ऐसी जगह सर्वाइव करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। मगर क्या आप जानते हैं कि एक डायरेक्टर की ही पत्नी ने शुरुआती दिनों में ऐसा कुछ झेला, जिसके बारे में लोग जानते भी नहीं होंगे।

जी हां! डायरेक्टर की उम्मीदों पर खरी ना उतरने वाली इस अभिनेत्री के साथ सेट पर ऐसा कुछ हुआ कि उसकी चीख निकल पड़ी। एक्ट्रेस ने खुद बाद में इस बात का खुलासा किया कि वे सेट पर सब लोगों के बीच ही रो पड़ीं। तब उन्होंने ये नहीं देखा कि यहां कौन है।

Vivek Agnihotri

हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी और कश्मीर फाइल्स में अपना दमखम दिकाने वाली एक्ट्रेस पल्लवी जोशी की। पल्लवी जोशी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको उनकी जिंदगी के ऐसे वाकये से रूबरू करवा रहे हैं, जिसके बारे में पल्लवी ने एक दफा खुद खुलकर बात की थी।

हैरानी की बात है कि भला एक मशहूर डायरेक्टर की पत्नी के साथ ऐसा कैसै हो सकता है... मगर आपको बता दें कि जब ये वाकया हुआ था, तब वे विवेक की पत्नी नहीं थीं। बल्कि तब पल्लवी इंडस्ट्री में अपने पैर पसारने की जद्दोजहद कर रही थीं। जी हां! कई साल पहले की बात है जब पल्लवी को एक्टिंग भी नहीं आती थी।

पल्लवी जोशी ने कहा कि एक डायरेक्टर को उनसे इतनी परेशानी थी। वो हमेशा सेट पर कोसता था और जलील करता रहता था। नो मेकअप लुक औऱ हेयरस्टाइल से उसे बड़ी दिक्कत थी। पहले मुझे लगा कि ये सब ऐसे ही है। बाद में पता चला कि ये वाकई मुझे जलील कर रहा है।

पल्लवी कहती हैं कि मैं रोने लगी और फिर किसी तरह मैंने उस प्रोजेक्ट को पूरा किया। बताते चलें कि फिल्म द वैक्सीन वॉर के प्रमोशन के वक्त पल्लवी ने ये बात कही थी। पल्लवी ने कहा कि वे बुरी तरह से टूट गई थीं।

बताते चलें कि उस हादसे के बाद साल 1994 में आई फिल्म वो छोकरी के लिए ही पल्लवी को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद पल्लवी ने द कश्मीर फाइल्स से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+