विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी और करण जौहर का उड़ाया मजाक, कहा- इन्हें तो 'ब्रह्मास्त्र' बोलना भी नहीं आता

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी की चुटकी लेते हुए कहा कि वह तो ठीक से अपनी इस फिल्म के नाम का उच्चारण भी नहीं कर सकते हैं।

मुंबई, 3 सितंबरः फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के बाद से फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आजकल हर जगह पर अपना बयान दर्ज कराते नजर आते हैं। वह अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी की चुटकी लेते हुए कहा कि वह तो ठीक से अपनी इस फिल्म के नाम का उच्चारण भी नहीं कर सकते हैं।

अयान मुखर्जी पर कसा तंज

अयान मुखर्जी पर कसा तंज

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी पर तंज कसते हुए कहा- 'ब्रह्मास्त्र' शब्द का अर्थ भी जानते हैं अयान और अस्त्र की बात करते हैं। जानते भी हैं वो कि अस्त्र किसे कहा जाता है। फिर आप अपने डायरेक्टर को इस फिल्म का प्रमोशन करने भेज देते हैं, जो ठीक तरह से ब्रह्मास्त्र शब्द का उच्चारण भी नहीं कर पाते हैं। वह एक अद्भुत निर्देशक हैं।

विवेक ने कहा- मां की तरह करता हूं चिंता

विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा- हालांकि मुझे उनकी 'वेक अप सिड' और कई अन्य फिल्में काफी पसंद है। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्होंने इस बार भी एक बेहतरीन फिल्म बनाई होगी। मैं उनके बारे में चिंतित हूं जैसे एक मां अपने बच्चों के बारे में चिंता करती है ठीक वैसे ही। मैं उनसे निराश भी हूं।

विवेक ने करण जौहर का भी उड़ाया मजाक

विवेक ने करण जौहर का भी उड़ाया मजाक

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि कैसे फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्में अक्सर एलजीबीटीक्यू समुदाय का मजाक उड़ाती हैं। कुशाल मेहरा के साथ एक इंटरव्यू में, विवेक ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर ढेर सारी बाते कीं। उन्होंने करण जौहर के बारे में कहा- वे एलजीबीटीक्यू सक्रियता के बारे में बात करते हैं लेकिन वह खुद इसका मजाक उड़ाते रहते हैं। करण की फिल्में अक्सर एलजीबीटीक्यू समुदाय का मजाक क्यों उड़ाती हैं कभी आप लोगों ने जानने की कोशिश की।

फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की गई है घोषणा

फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की गई है घोषणा

आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की आखिरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेस हासिल की थी। लोगों ने उनकी फिल्म को खूब पसंद किया था। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसी कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट रही और इसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं अब विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की घोषणा की है जो साल 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित होगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' आगामी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' एक तीन-भाग वाली काल्पनिक महाकाव्य है। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी के रूप में देखा जाएगा, जिन्हें 'प्रभास्त्र धारण करने वाले बुद्धिमान नेता: प्रकाश की तलवार' के रूप में वर्णित किया जाता है। वहीं इस फिल्म में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन एक पुरातत्वविद की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाती नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+