'कश्मीर फाइल्स ने मेरी पिक्चर को डुबो दिया', अक्षय का ये बयान सुन अब विवेक अग्निहोत्री ने भी दिया जवाब
मुंबई। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर छाई हुई है। राजनीतिक जगत, सिनेमा जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग इस फिल्म का समर्थन कर रहे हैं। फिल्म में दिखाए गए दिल दहला देने वाली तस्वीरें हर किसी को विचलित कर रही हैं। फिल्म सिनेमाघर में आने से पहले ही विवादों से घिर गई थी। हालांकि सफलतापूर्वक फिल्म रिलीज हो गई और बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने फिल्म की तारीफ की
इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री जी ने कश्मीर फाइल्स बनाकर हमारे देश के एक बहुत बड़े दर्द को सामने लाया है। वो अलग बात है कि मेरी फिल्म को भी डूबा दिया है।
Thanks @akshaykumar for your appreciation for #TheKashmirFiles. 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/9fMnisdDzR
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 25, 2022
विवेक अग्निहोत्री ने कहा- धन्यवाद
वहीं अक्षय कुमार की इस तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अक्षय कुमार को धन्यवाद कहा है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा कि "#TheKashmirFiles के लिए आपकी सराहना के लिए धन्यवाद @अक्षयकुमार

अरविंद केजरीवाल ने कहा था- फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड करें
बता दें कि इस फिल्म को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में सत्र के दौरान बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के नेता मांग कर रहे हैं कि दिल्ली में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करो, अरे विवेक अग्निहोत्री से बोलो कि वो द कश्मीर फाइल्स को यू-ट्यूब पर डाल दें वहां सभी लोग फ्री में देख लेंगे।
अब तो दोस्तों #TheKashmirFiles सिनमा हॉल में ही जाकर देखना।आप लोगों ने 32 साल बाद #KashmiriHindus के दुःख को जाना है।उनके साथ हुए अत्याचार को समझा है। उनके साथ सहानुभूति दिखाई है।लेकिन जो लोग इस tragedy का मज़ाक़ उड़ा रहे है।कृपया उनको अपनी ताक़त का एहसास कराएँ।🙏 #Shame pic.twitter.com/ytu8vLhY9C
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 24, 2022
अनुपम खेर ने केजरीवाल के बयान पर किया पलटवार
वहीं अनुपम खेर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर ट्वीट कर पलटवार किया। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब तो दोस्तों द कश्मीर फाइल्स सिनेमा हॉल में ही जाकर देखना। आप लोगों ने 32 साल बाद कश्मीरी हिन्दुओं के दुख को जाना है। उनके साथ हुए अत्याचार को समझा है। उनके साथ सहानुभूति दिखाई है। लेकिन जो इस ट्रेजेडी का मजाक उड़ा रहे हैं। कृपया उनको अपनी ताकत का एहसास कराएं।

विवेक अग्निहोत्री ने भी केजरीवाल के बयान पर किया पलटवार
वहीं फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो यह भी चाहते हैं कि भगवान पृथ्वी पर आ जाएं। इसके आगे विवेक ने कहा कि तीनों श्रेणियों मूर्ख, पागल और बेवकूफ लोगों से बचना चाहिए। उन्हें जवाब नहीं देना चाहिए।

फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई
बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 15 दिन में 211.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 13वें दिन में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये के माइलस्टोन को छू लिया था। हालांकि फिल्म आरआरआर के रिलीज होने से द कश्मीर फाइल्स की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा। बीते गुरुवार को फिल्म ने 7.20 करोड़ कमाए थे। जबकि शुक्रवार को फिल्म ने केवल 3 करोड़ की कमाई की।












Click it and Unblock the Notifications