'कहां हैं आपके वफादार फैंस'? फ्लॉप हुई 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद विवेक अग्निहोत्री ने किया आमिर खान से सवाल
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर बयान दिया। साथ ही उन्होंने फिल्म दंगल से तुलना की।
मुंबई, 3 सितंबर: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं जिसकी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही उन्होंने आमिर खान की विवादित फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर बयान दिया। जिसकी तुलना उन्होंने आमिर की सुपरहिट फिल्म दंगल से की।

विवेक अग्निहोत्री ने आमिर खान पर उठाए सवाल
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की धज्जियां उड़ा दीं। विवेक ने कहा कि लोग फिल्म की असफलता के लिए 'भक्तों' को दोष दे रहे हैं लेकिन बाकी लोग फिल्म देखने नहीं गए क्योंकि वे वास्तव में नहीं जानते कि यह किस बारे में है। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने आमिर खान की फिल्म दंगल से तुलना करते हुए कहा, 'लोगों ने फिल्म में उनकी ईमानदारी देखी'।

कहां हैं आमिर खान के वफादार दर्शक?
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, 'आइए एक उदाहरण के रूप में लाल सिंह चड्ढा को लेते हैं और मुझे उम्मीद है कि आमिर खान इसे सुनेंगे और समझेंगे क्योंकि मैं सिर्फ कोई नहीं हूं। मैं सही बात कह रहा हूं। इंडस्ट्री में हर कोई कह रहा है कि 'भक्तों ने फिल्म को बर्बाद कर दी' लेकिन क्या आप जानते हैं कि नरेंद्र मोदी को भारत में कितने वोट मिलते हैं? 40 प्रतिशत ठीक है? तो चलिए इस 40-50% को उनके दर्शकों से दूर करते हैं। फिर भी, बाकी के 50% लोग कहाँ हैं?"

'अगर आपके पास वफादार दर्शक नहीं हैं तो इसका मतलब..'
उन्होंने कहा, "सबसे खराब स्थिति में, आपके पास कम से कम कुछ वफादार दर्शक हो सकते हैं। और अगर आपके पास वफादार दर्शक नहीं हैं तो इसका मतलब है कि सब कुछ फर्जी और धोखाधड़ी था। आप लोगों को बेवकूफ बना रहे थे और फिर 150-200 करोड़ क्यों वसूल रहे हो?

विवेक अग्निहोत्री ने की सुपरहिट फिल्म दंगल से तुलना
विवेक अग्निहोत्री ने बायकॉट ट्रेंड का जिक्र किया और उन दिनों को याद किया जब फिल्म दंगल का बहिष्कार किया गया था। फिल्म निर्माता ने कहा, 'अगर बहिष्कार वास्तविक था तो इस बार यह हिंसक नहीं था। दंगल के दौरान बहिष्कार हिंसक था। लोग थिएटर बंद कर रहे थे। फिल्म पद्मावत के दौरान कुछ सिनेमाघरों में विरोध प्रदर्शन के दौरान आग लगा दी गई थी लेकिन वे सुपर डुपर हिट साबित हुई। दंगल एक ब्लॉकबस्टर थी क्योंकि लोगों ने आपकी ईमानदारी को देखा था'।

फिल्म फ्लॉप होने के बाद कहां है आमिर खान?
वहीं आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो, रॉबर्ट ज़ेमेकिस की ऑस्कर पुरस्कार विजेता 1994 की फ़िल्म फ़ॉरेस्ट गम्प की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान इन दिनों विदेशी यात्रा में गए हैं जिसकी तस्वीर वह सोशल मीडिया पर शेयर हर रोज शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications