सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर विवेक अग्निहोत्री का फूटा गुस्सा , कहा, 'कौन थे 'वो'...मुझे भी मार....'

Sushant Singh Rajput Case: फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रहे हैं और उन्होंने उसे दोस्त कहा है।

sushant singh rajput

Sushant Singh Rajput Case: टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू चलाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत गत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटकते हुए पाए गए थे। उनके यूं अचानक चले जाने से परिवार वालों से लेकर, दोस्त, रिश्तेदार, फैंस और इंड्स्ट्री के लोग भी हैरान हो गए थे। शुरुआती जांच में इसे कथित तौर पर सुसाइड बताया गया था लेकिन उनका परिवार इस मौत को एक साजिश बता रहा था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। साथ ही रिया पर सुशांत के अकाउंट से पैसे गबन करने का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि अब सुशांत की मौत के दो साल बाद मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी कर्मचारी ने दावा किया है कि सुशांत की मौत सुसाइड नहीं थी बल्कि उनका मर्डर किया गया था। वहीं अब इन सबके बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत के साथ शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही लोग इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ विवेक अग्निहोत्री ने एक कैप्शन लिखा है जिसे पढ़ने के बाद लोग हैरान हो गए हैं। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में फोटो शेयर करते हुए लिखा है- वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे... कौन थे 'वो', सुशांत, मेरे दोस्त?'

सुशांत के लिए ट्वीट पर लिखी ये बात

सुशांत के लिए ट्वीट पर लिखी ये बात

विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर लोग लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने एक्टर की मौत का सच सामने लाने की बात लिखी है तो कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सुशांत आपका दोस्त नहीं था। बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। विवेक अग्निहोत्री आजकल हर मुद्दे पर बोलते नजर आते हैं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद से विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

रूपकुमार शाह ने कहा है- सुशांत की हुई थी हत्या

कूपर अस्पताल के मॉर्चरी कर्मचारी रूपकुमार शाह ने एएनआई से बातचीत में बताया था- गत 14-15 जून को जब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाया गया था, तो मैं ड्यूटी पर था। मैंने सुशांत की बॉडी देखते ही अपने सीनियरों को बता दिया था कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। सुशांत की बॉडी पर कई सारे चोट के निशान थे। रूपकुमार शाह के मुताबिक उनके सीनियरों ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया और कहा कि जल्दी से बॉडी की तस्वीरें खींचकर पुलिस को दे दो।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

मोर्चरी कर्मचारी के बयान के बाद से आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक इस केस की जांच दोबारा करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि आखिर सुशांत की मौत के 2 साल बीत जाने के बीत इस तरह की बात सामने कैसे आ सकती है। अब तक वो मोर्चरी कर्मचारी कहां थे। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है। रिया की इस पोस्ट में आग, तूफान, ताकत और शैतान जैसी बातों का जिक्र आया है। रिया चक्रवर्ती का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुशांत के वकील ने कहा- सीबीआई करे जांच

सुशांत के वकील ने कहा- सीबीआई करे जांच

वहीं ईटाइम्स के साथ बातचीत में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह रातपूत के वकील विकास सिंह ने इस मामले में कहा है- मैं अभी इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। लेकिन ये जरूर कहूंगा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत सिंपल सुसाइड नहीं था। इसके पीछे बड़ी साजिश थी। सिर्फ सीबीआई ही इस मौत के पीछे की साजिश को सामने ला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+