Vishnu Prasad Death: क्या 'पैसों' ने ले ली 49 साल के विष्णु प्रसाद की जान? मौत के बाद सामने आया पूरा सच
Vishnu Prasad Death: साउथ इंडस्ट्री में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। एक बड़ी ही दुखद खबर ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को परेशान कर दिया है। खबर है कि साउथ के फेमस विलेन विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। उनके दोस्त और को-एक्टर किशोर सत्या ने इस खबर की पुष्टि की है।
साउथ के एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन
एक्टर विष्णु प्रसाद के निधन की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर विष्णु प्रसाद ने गत 1 मई 2025 (गुरुवार) रात को अंतिम सांस ली थी। उनके निधन का कारण भी सामने आ चुका है। एक्टर लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते उनकी मौत हुई है।

क्या पैसों की कमी के चलते गई जान?
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है पैसों की कमी के चलते उनका सही से इलाज नहीं हो पा रहा था। खबर है कि एक्टर विष्णु प्रसाद काफी समय से मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे थे। बताया जा रहा है कि अपने आखिरी दिनों में एक्टर विष्णु प्रसाद होश में ही नहीं थे।
विष्णु प्रसाद को लीवर कैंसर हो गया था
कहा जा रहा है कि 49 साल के एक्टर विष्णु प्रसाद को लीवर कैंसर हो गया था। उन्हें लंबे समय से लीवर की बीमारी थी और उसके इलाज के लिए काफी पैसा खर्च भी हो रहा था। एक्टर के परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे। इसके बाद दिवंगत एक्टर के दोस्तों ने परिवार वालें के साथ मिलकर मास फंड रेजिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी।
बेटी ने की थी पिता की जान बचाने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर विष्णु प्रसाद की बेटी ने अपने पिता को बचाने की खूब कोशिश की थी। बेटी अपने पिता को लिवर का एक हिस्सा डोनेट करने के लिए भी तैयार थी लेकिन आखिरकार एक्टर को बचाया नहीं जा सका। लीवर ट्रांसप्लांट से पहले ही एक्टर विष्णु प्रसाद की मौत हो गई। उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए 30 लाख रुपए की थी जरूरत
ऑन मनोरमा की खबर के अनुसार विष्णु प्रसाद के लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए कुल 30 लाख रुपए की जरूरत थी। वहीं एसोसिएशन ऑफ टेलीविजन मीडिया आर्टिस्ट (ATMA) ने पैसा इकट्ठा करने का कैंपेन भी शुरू कर दिया था लेकिन सर्जरी की तय तारीख से पहले ही एक्टर की हालत काफी बिगड़ गई थी और उनकी मौत हो गई।
विष्णु प्रसाद के दोस्त ने दी मौत की खबर
एक्टर किशोर सत्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मलयालम एक्टर विष्णु प्रसाद के निधन की जानकारी दी है और इस खबर की पुष्टि भी की है। किशोर सत्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर विष्णु प्रसाद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- प्रिय साथियों, बहुत दुखद खबर, विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। शोक...प्रार्थना है कि परिवार को उनके असामयिक निधन का सामना करने की शक्ति मिले।
मलयालम फिल्मों के फेमस विलेन थे विष्णु प्रसाद
आपको बता दें कि विष्णु प्रसाद ने तमिल फिल्म कासी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। विष्णु प्रसाद ने कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके थे।विष्णु प्रसाद के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications