गाय या भैंस का नहीं, ये खास दूध पीती हैं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, फॉलो करें उनकी स्पेशल डाइट
Anushka Sharma Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा जब से मां बनी हैं उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। बेटे अकाय के जन्म के बाद से अनुष्का शर्मा दूसरी बार अपने मदरहुड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने गत 15 फरवरी 2024 को एक प्यारे से बेटे अकाय को जन्म दिया है।
परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा बेटी वामिका और बेटे अकाय की परवरिश करने को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। हालांकि वह किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। अनुष्का शर्मा अक्सर पति विराट कोहली और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।

अनुष्का शर्मा का फैंशन स्टेटमेंट और फिटनेस
इसके अलावा अनुष्का शर्मा अपने फैंशन स्टेटमेंट और फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस एक हेल्डी और स्ट्रिक्ट डाइट पर निर्भर हैं। वह अपने खाने में चीनी बिल्कुल भी नहीं खाती हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्दी डाइट से जुड़े कई राज खोले हैं।
अनुष्का शर्मा का हेल्दी डाइट-
-अनुष्का शर्मा गाय या भैंस का दूध नहीं पीती हैं। वह घर का बना हुआ बादाम दूध पीती हैं।
-एक पुराने इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वह कुछ चीजें हमेशा अवॉइड करती हैं। वह चीनी का सेवन नहीं करती हैं। साथ ही दूध और दूध से बनी चीजें नहीं खाती हैं।
-अनुष्का शर्मा अमरंथ, बाजरे, ज्वार और किनुआ की रोटी खाना पसंद करती हैं।
-अनुष्का शर्मा के अनुसार वह बाजार का दूध नहीं पीती हैं। उन्हें बाजार के दूध का टेस्ट बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें घर का बना बादाम मिल्क ही पसंद है।
-अनुष्का शर्मा ब्रेकफास्ट में प्रोटीन रिच फूड खाती हैं। हेल्दी योगर्ट और मूसली खाना उन्हें काफी पसंद है। वो इडली-सांभर भी ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करती हैं।
-आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा दोपहर 12 बजे तक अपना लंच कर लेती हैं। वह लंच में दाल, रोटी और सब्जी खाती हैं।अनुष्का को घर का खाना बहुत पसंद है। अनुष्का को दही आलू की सब्जी बहुत पसंद है।
-वहीं अनुष्का शर्मा अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए डिनर भी जल्दी कर लेती हैं। उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे जल्दी डिनर कर लेते हैं क्योंकि वह जल्दी सोते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भी शाम को 5.30 बजे तक डिनर कर लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications