विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खाया 'सांप का मांस'? वियतनामी 'Pho' को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा विगन डाइट लेने के लिए जाने जाते हैं। ये कपल बड़े ही नियमित रूप से विगन डाइट का सेवन करते हैं।
विराट और अनुष्का की स्पेशल डिश
फिलहाल सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कुछ ऐसा खा लेने की चर्चा हो रही है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। कहा जा रहा है कि साल 2019 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर वियतनामी 'फो' (Pho) खाया था।

क्या होता है वियतनामी 'फो'?
अब इसी खास डिश को लेकर लोगों इस कपल की जमकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि इस खास डिश को लेकर मशहूर शेफ हर्ष दीक्षित को कुछ नया और क्रिएटिव करना पड़ा था। आपको बता दें कि पारंपरिक फो डिश सांप के मांस (Snake Meat), स्नेक वाइन (Snake Wine) और चिकन व बीफ के शोरबे (Broth Made Of Chicken And Beef) से बनाया जाता है।
शेफ हर्ष दीक्षित ने इस डिश को लेकर किया बड़ा खुलासा
-द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में, शेफ हर्ष दीक्षित ने बताया कि कैसे उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए उनकी सालगिरह पर एक स्पेशल डिश बनाई थी। शेफ हर्ष ने कहा- दिसंबर 2019 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सालगिरह पर, मैंने वियतनामी फो बनाया, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।
-सेलिब्रेटी शेफ हर्ष ने आगे कहा- आपको उस डिश की चीजों को दिलचस्प बनाए रखना होगा। हालांकि दोनों स्टार्स विगन डाइट का सेवन करते हैं, लेकिन पारंपरिक वियतनामी फो विगन नहीं है। इसलिए मुझे इसका समाधान निकालना पड़ा।
क्या सच में विराट और अनुष्क ने खाया सांप का मांस?
-शेफ हर्ष ने बताया- डिश के लिए शोरबे में चिकन और बीफ का इस्तेमाल होता है। लेकिन उस समय वह ग्लूटेन-फ्री खाना खा रहे थे, इसलिए हमने चावल के नूडल्स लिए, जो फो में पारंपरिक हैं और ग्लूटेन-फ्री भी हैं। हालांकि मेरी दुविधा यहीं खत्म नहीं हुई। वियतनामी व्यंजनों में बहुत सारे सांप होते हैं- स्नेक वाइन और सांप का मांस भी। तो ऐसे में शाकाहारियों को 'सांप' कैसे परोसा जा सकता है।
-शेफ हर्ष ने बताया- फिर मैंने इस डिश में मूंगफली, नारियल, टोफू और धनिया भरकर स्मोक्ड स्नेक गाउर्ड (चिचिण्डा) इस्तेमाल करने का फैसला किया। इस व्यंजन के शोरबे में लेमनग्रास, अदरक, धनिया जड़ के साथ साथ सिंघाड़ा, एनोकी मशरूम और मिर्च डाली गई। शेफ हर्ष ने कहा- हमारा मकसद डिश संबंधी सीमाओं में रहते हुए मजे करना था। यही तो एक निजी शेफ होने का मतलब है।
आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को पंसद है 'रामेन'
-नूडल्स के साथ किए गए प्रयोगों के बारे में बात करते हुए हर्ष ने एक रामेन रेसिपी का भी जिक्र किया जो आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को बहुत पसंद है। उन्होंने कहा- मैंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के लिए चिकन और पोर्क रामेन बनाया है। आलिया भट्ट ने मुझे बताया था कि इसे देखकर उन्हें अपने सारी अच्छी यादें सामने नजर आने लगी थीं।
-शेफ हर्ष ने आगे कहा- इस रामेन में मसाला बेस अक्सर सोया या मिसो, शोरबा, नूडल्स, प्रोटीन और टॉपिंग से बनाया जाता है। लेकिन मैंने सीधे शोरबे में मसाला डाल दिया था। ये तरीका मेरे सभी ग्राहकों को बहुत पसंद आया है। इन्हें मिरेकल नूडल्स कहते हैं। इसमें कोई कैलोरी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण को मिरेकल नूडल्स के साथ उनका बेहद तीखा और ज्यादा मसालेदार रामेन पसंद है। वह बार बार इस डिश को खाना पंसद करती हैं।
इन स्टार्स के लिए पर्सनली खाना बनाते हैं शेफ हर्श दीक्षित
जानकारी के अनुसार शेफ हर्ष दीक्षित बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक पॉपुलर निजी शेफ हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के अलावा, वह कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, रणबीर कपूर जैसे स्टार्स के लिए भी खाना बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications