Viral Video: ईशान खट्टर ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, थामा हाथ और फिर.....

Ishaan Khatter Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। ईशान खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशान खट्टर अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ईशान खट्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ईशान का नाम इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल ईशान खट्टर का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें उन्होंने चांदनी का हाथ पकड़ा हुआ है।

ईशान खट्ट्रर की नई गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज
आपको बता दें कि ईशान खट्टर को आखिरी बार फिल्म 'खाली-पीली' में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ देखा गया था। उस समय खबर आई थी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। इसके बाद दोनों को साथ में कई जगहों पर स्पॉट किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं ईशान खट्टर और अनन्या पांडे साथ में ट्रिप पर भी गए थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि कुछ समय बाद अनन्या ने खुद अपने और ईशान खट्टर के ब्रेकअप का ऐलान किया था।

Ishaan Khatter

मॉडल चांदनी बेंज को डेट कर रहे हैं ईशान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद ईशान खट्टर अब मलेशियाई मॉडल चांदनी बेंज को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। आपको बता दें कि गत 22 सितंबर 2023 को ईशान खट्टर अपने दोस्त की सगाई में अपनी कथित गर्लफ्रेंड चांदनी के साथ गए थे।

कैमरे के सामने पकड़ा गर्लफ्रेंड का हाथ
सगाई सामरोह से बाहर आते हुए ईशान ने चांदनी का हाथ थामा हुआ था। ईशान ने कैमरे के सामने भी बिना डरे चांदनी का हाथ थामा हुआ था। दोनों एकदम कॉन्फिडेंट नजर आ रहे थे। दोनों को साथ में देखकर पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे। हालांकि चांदनी ने तो पोज नहीं दिया लेकिन ईशान ने चांदनी को गाड़ी में बैठाने के बाद खुद पैपराजी को जमकर पोज दिए।

ईशान खट्टर का हैंडसम लुक
वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान खट्टर ग्लिमरिंग शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे थे। वहीं चांदनी बेंज ने फ्लोरल थाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। उन्होंने इस लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। आपको बता दें कि ईशान खट्टर जल्द ही फिल्म 'पिप्पा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के किरदार में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+