क्या छोटी बच्ची ने New Year Party में पी ली शराब? मिनटों में वायरल हुआ वीडियो, क्या है क्लिप की सच्चाई?

Viral Video: एक छोटी बच्ची का न्यू ईयर पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तेजी से चर्चा और बहस शुरू कर दी है। वीडियो में एक बच्ची गिलास में रखे ड्रिंक से एक सिप लेती हुई नजर आ रही है, जिससे लोग अटकलें लगा रहे हैं कि वह छोटी बच्ची शराब पी रही है।

न्यू ईयर पार्टी से छोटी बच्ची का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप में एक छोटी लड़की को एक पार्टी टेबल पर देखा जा सकता है। वह एक गिलास उठाती है जिसमें भूरा-सा तरल पदार्थ दिखाई देता है। इसके बाद वह उस गिलास में से एक सिप लेती है और फिर थोड़ी देर रुककर अनिश्चित भाव से देखते हुए ठहर जाती है।

Viral Video

बच्चों को शराब परोसा जाना अवैध

वीडियो में देखा जा सकता है कि टेबल पर एक आधी भरी कोका-कोला की बोतल, एक गिलास और कुछ छोटे प्लेट्स रखे हुए हैं। वीडियो में कोई स्पष्ट शराब की बोतल या बार का सेट-अप नहीं दिखता है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को शराब परोसा जाना अवैध और असामान्य है।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है बहस

-इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो रही है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में साफ लिखा है कि वह बच्ची शराब पी रही है। कैप्शन में आगे लिखा गया है- आजकल माता-पिता अपनी मस्ती में खोए हुए हैं।

-इसके बाद रेडिट यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है- ये वीडियो हद पार कर रहा है। ये दुखद है, ये छोटी बच्ची ऐसा कैसे कर रही है।

-वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- शायद ये उस बच्ची की पहली ड्रिंक नहीं थी। एक दूसरे यूजर ने लिखा है- उस बच्ची के भविष्य के बारे में सोचिए। ऐसा लगता है कि कोई उसकी परवाह नहीं करता। यहां तक कि पार्टी में बच्ची के साथ उसके माता-पिता भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

क्या बच्ची ने सच में शराब पी थी?

-इस मामले में कई रेडिट यूजर्स ने ये सवाल उठाया है कि क्या गिलास में सच में शराब थी या नहीं। कुछ ने ध्यान दिलाया है कि टेबल पर केवल कोका-कोला और लिम्का जैसी बोतलें ही नजर आ रही थीं।

-कुछ यूजर्स का कहना है कि गिलास से सिप लेने के बाद बच्ची की प्रतिक्रिया शराब जैसी नहीं लग रही थी क्योंकि आमतौर पर शराब का स्वाद बच्चों को अच्छा नहीं लगता है और ऐसे में वह बिना कोई एक्सप्रेशन दिए सिप नहीं लेते।

बच्ची का वीडियो बनाने वाले शख्स पर भड़के लोग

-जैसे-जैसे इस वीडियो को लेकर रेडिट थ्रेड में बहस बढ़ी, ये मुख्य आलोचना पोस्ट करने वाले व्यक्ति की ओर मुड़ गई। कई लोगों ने OP पर उस बच्ची का वीडियो बिना अनुमति और संदर्भ के शेयर करने के लिए कड़ा रुख अपनाया।

-एक यूजर ने धमकी देते हुए लिखा- क्या आपको एहसास है कि आपने किसी के बच्ची का चेहरा रेडिट पर बिना अनुमति के एक्सपोज कर दिया? ये कितना खतरनाक हो सकता है।

-कुछ यूजर्स ने कैमरे वाले व्यक्ति को भी सवालों के घेरे में रखा और कहा कि अगर वह वास्तव में चिंतित था तो उसे वीडियो बनाने के बजाय बच्ची को रोकना चाहिए था।

वीडियो शेयर करने से पहले तथ्यों की जांच जरूरी

-रेडिट यूजर्स ने ये भी सुझाव दिया है कि वीडियो शेयर करने से पहले तथ्यों की जांच जरूरी है, खासकर जब ये किसी नाबालिग से जुड़ा मामला हो। बिना पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना और दूसरों को दोष देना सही नहीं है।

-आपको बता दें कि ये वीडियो सत्यापित नहीं है कि बच्ची ने शराब पिया या कुछ और। वीडियो वायरल होने के बाद रेडिट पर सबसे ज्यादा चर्चा उसके पीने वाले पदार्थ, माता-पिता की जिम्मेदारी, गोपनीयता और अनुमति जैसे मुद्दों पर हुई है। यही बातें आम जनता के बीच बहस का मुख्य केंद्र बनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+