विनोद कापड़ी ने गुजरात फाइल्स बनाने के लिए प्रोड्यूसर से की बात, पीएम मोदी से चाहते हैं ये भरोसा

मुंबई, 16 मार्च। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की इस समय देश के हर वर्ग में चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह के भाव देखने को मिल रहे हैं। लोग फिल्म में दिखाए कश्मीरी पंडितों पर जुल्म की बात कर रहे हैं और उनके साथ हुए इस अत्याचार के खिलाफ इंसाफ की मांग कर रहे हैं। हालांकि एक तबा ऐसा भी है जो फिल्म में तथ्यों को गलत तरह से पेश करने, इसे मुस्लिम विरोधी और लोगों के बीच समुदाय विशेष के प्रति नफरत को बढ़ावा देने वाली फिल्म बता रहे हैं।

गुजरात फाइल्स बनाना चाहते हैं विनोद कापड़ी

गुजरात फाइल्स बनाना चाहते हैं विनोद कापड़ी

इस बीच बॉलीवुड डायरेक्टर विनोद कापड़ी ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर तंज कसते हुए गुजरात फाइल्स नाम की फिल्म बनाने का ऐलान किया है। विनोद कापड़ी ने यह ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद किया है। विनोद कापड़ी ने ट्वीट करके लिखा, गुजरात फाइल्स के नाम से मैं तथ्यों के आधार पर आर्ट के आधार पर फिल्म बनाने को तैयार हूं और उसमे आपकी भूमिका का भी सत्यता से विस्तार और जिक्र होगा। क्या आप आज देश के सामने मुझे भरोसा देंगे कि फिल्म की रिलीज को नहीं रोकेंगे।

क्या आप मुझे आश्वासन देंगे

क्या आप मुझे आश्वासन देंगे

एक अन्य ट्वीट के जरिए फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए विनोद कापड़ी ने लिखा, मेरे इस ट्वीट के बाद कुछ निर्माताओं से मेरी बात भी हो गई है। वो गुजरात फाइल्स को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं। उन्हें बस ये आश्वासन चाहिए कि जिस फ्रीडम ऑफ एक्स्प्रेशन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी कर रहे हैं वही भरोसा वो इस फिल्म के लिए भी दें। हालांकि विनोद कापड़ी के इस ट्वीट पर कुछ लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि इस फिल्म को देखने के लिए कोई नहीं जाएगा।

क्या कहा था पीएम ने

क्या कहा था पीएम ने

बता दें कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था, भारत विभाजन पर क्या कोई विश्वसनीय फिल्म बनी क्या। इन दिनों द कश्मीर फाइल्स फिल्म की चर्चा चल रही है। जो लोग फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के झंडे लेकर चलते हैं वो बौखला गए हैं। लोग इस फिल्म को तथ्यों के आधार पर, आर्ट के आधार पर विवेचना करने की बजाए इसे खारिज करने के पीछे पड़ गए हैं। कोई सत्य उजागर करने का साहस करे, उसको जो सही लगा उसने दिखाया। लेकिन इसे रोकने के लिए जिस प्रकार का षड़यंत्र चल रहा है वह सही नहीं है। मेरा विषय फिल्म नहीं है, मेरा मानना है जो सत्य है उसे उसके सही स्वरूप में देश के सामने लाना देश की भलाई के लिए होता है। जिनको लगता है यह फिल्म ठीक नहीं है वो अपनी दूसरी फिल्म बनाएं, कौन मना करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+