बाबा सिद्दीकी की मौत से बुरी तरह हिले विंदू दारा सिंह, बोले- 'मुंबई में भी ऐसी चीज...'
बाबा सिद्दीकी की मौत ने हर किसी को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया है। इस हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रही है। ऐसे में हर कोई सहमा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूरे मामले को मद्देनजर रखते हुए सलमान खान की सिक्योरिटी भी टाइट कर दी गई है। अब इस मसले पर अरबाज खान के बाद मशहूर एक्टर विंदू दारा सिंह का रिएक्शन सामने आया है।
बाबा सिद्दीकी को जिस तरह गोलियों से भूना गया, हर कोई सहम गया। अब इस मसले में विंदू दारा सिंह ने रिएक्शन देते हुए कहा कि मैं शॉक्ड था, सभी शॉक्ड थे। वे हम सबकी जान-पहचान के थे। हम जानते थे कि वो बढ़िया इंसान थे। विश्वास नहीं हो रहा कि ये सब क्या हुआ है? कैसे हुआ है? ये बेहद निराशाजनक है। उम्मीद है कि ऐसा जिंदगी में कभी ना हो।













Click it and Unblock the Notifications