विक्रांत मैसी ने मिर्गी से जूझ रहे लड़के को मारा मुक्का, मुंह से निकलने लगा था झाग, आज भी एक्टर को है पछतावा
Vikrant Massey: छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले विक्रांत मैसी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर की पहचान शांत स्वभाव के लिए जानी जाते हैं। अब हाल ही में विक्रांत मैसी ने बचपन का एक हैरान कर देने वाला किस्सा साझा किया।
विक्रांत मैसी टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने उस घटना का जिक्र किया जब एक लड़के के जबड़े में जोर का मुक्का मार दिया था। उन्होंने उसकी इस कदर पिटाई कर दी थी कि वह मरने की कगार पर आ गया था।

प्रखर के प्रवचन के पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान विक्रांत मैसी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, 'मैं स्कूल में करांटे कर रहा था एक दिन स्कूल के रिसेस में एक लड़के को मार दिया। मैंने उसे इतना मारा कि उसकी हालत मरने वाली हो गई थी। जब उस लड़के को मारा, तो यह पता नहीं थी कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। उसके मुंह से अचानक झाग निकलने लगा और वो होश खो रहा था। जब उसकी मेडिकल कंडीशन के बारे में पता चला, तो मेरी हालत खराब हो गई।'
विक्रांत मैसी ने आगे कहा कि, 'इस घटना के बारे में जब उस लड़के के भाई को पता चला तो उसने मेरी जमकर पिटाई की। उस लड़की की हालत इतनी खराब थी कि मैं अंदर से काफी डर गया था। फिर मैंने हमेशा के लिए फैसला कर लिया कि अब कभी भी किसी पर हाथ नहीं उठाउंगा।' एक्टर ने बताया कि इस घटना की वजह से उनकी जिंदगी में काफी बदल गई थी।
विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म 12वीं फेल की सफलता के बाद एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर के साथ तापसी पन्नू स्क्रीन शेयर करेंगी। बता दें कि, ये फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म में विक्रांत मैसी की ट्विस्ट से भरी लव स्टोरी देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications