तमन्ना भाटिया ये ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'रिश्तों को आइसक्रीम समझें, अगर खुश...'
Vijay Varma: बॉलीवुड के मशहूर कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ते को खत्म कर दिया है। हालांकि, दोनों ने अच्छे दोस्त बने रहने का फैसला किया है। इस बीच विजय वर्मा ने रिश्तों को लेकर अपनी राय साझा की।
विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बीच IANS से रिश्तों को लेकर बात की। उन्होंने आइसक्रीम से तुलना करते हुए कहा, "अगर आप रिश्तों को आइसक्रीम की तरह एन्जॉय करें, तो आप बहुत खुश रहेंगे। मतलब जो भी फ्लेवर आपके सामने आए, उसे अपनाइए और उसके साथ आगे बढ़िए।"

बता दें कि, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की पहली मुलाकात 2022 में हुई थी। बाद में दोनों ने 'लस्ट स्टोरीज़ 2' में साथ काम किया। कई महीनों की अफवाहों के बाद, तमन्ना ने जून 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। उन्होंने विजय वर्मा को अपना 'हैप्पी प्लेस' बताया था। इसके बाद, विजय वर्मा ने भी खुलकर अपने प्यार का इजहार किया और बताया कि वह इस रिश्ते को लोगों से छुपाना नहीं चाहते थे।
ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया की प्रॉपर्टीज जान उड़ेंगे आपके होश, कुछ सालों में ही कमा लिए इतने पैसे
पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ये जोड़ी अलग हो चुकी है। जबकि फैंस को उम्मीद थी कि इस साल तमन्ना और विजय शादी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, "तमन्ना और विजय कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो चुके हैं, लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे। फिलहाल दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।"
वहीं कुछ खबरों में यह भी कहा गया था कि तमन्ना शादी करना चाहती थीं लेकिन विजय इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की तस्वीरें हटा दी हैं, लेकिन यह सच नहीं है। उनके साझा किए गए पल अब भी उनके प्रोफाइल पर मौजूद हैं। बता दें कि, इन अफवाहों पर तमन्ना और विजय की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: कौन है ज्यादा अमीर, तमन्ना भाटिया या विजय वर्मा? क्या पैसों के लिए हुआ ब्रेकअप?












Click it and Unblock the Notifications