Vijay Crishna Death: शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता विजय कृष्णा की हुई मौत, 81 की उम्र में कैसे कई जान?
Vijay Crishna Death: जहां एक ओर पूरा देश और फिल्म इंडस्ट्री होली के रंगों में सराबोर है, वहीं मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता और थिएटर कलाकार विजय कृष्णा (Vijay Crishna) का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
81 की उम्र में विजय कृष्णा ने ली अंतिम सांस
विजय कृष्णा के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

लिलेट दुबे ने दी निधन की जानकारी
एक्टर विजय कृष्णा के निधन की पुष्टि जानी-मानी एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट लिलेट दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। उन्होंने अपने मैसेज में विजय कृष्णा को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें एक शानदार कलाकार बताया है। विजय कृष्णा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं थे बल्कि थिएटर की दुनिया में भी उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता था।
देवदास में निभाया था शाहरुख खान के पिता का किरदार
विजय कृष्णा को हिंदी सिनेमा में खास पहचान साल 2002 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म देवदास से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा था। इस किरदार ने उन्हें काफी पहचान दिलाई थी और वह बाद में भी कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने थे।
इंग्लिश सिनेमा और थिएटर में भी छोड़ी मजबूत छाप
-विजय कृष्णा बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार थे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अंग्रेजी सिनेमा में भी काम किया था। साल 2004 में आई इंग्लिश ड्रामा फिल्म Dance Like A Man में उनके अभिनय को खूब सराहना मिली थी।
-ये फिल्म बाद में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीतने में भी सफल रही थी। थिएटर मंच पर उनकी मौजूदगी हमेशा प्रभावशाली मानी जाती थी और युवा कलाकार उन्हें प्रेरणा के रूप में देखते थे।
एक्टर के परिवार में कौन-कौन हैं?
अगर उनके परिवार की बात करें तो विजय कृष्णा अपने पीछे पत्नी स्मिता कृष्णा और बेटी नायरिका होल्कर को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ कला जगत में भी गहरा शोक है।
एक्टिंग के अलावा विजय कृष्णा और क्या करते थे?
-बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग के अलावा विजय कृष्णा पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़े रहे। वह एक एक्टिव एनवायरमेंटलिस्ट थे और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी भागीदारी निभाते थे। इसके साथ ही वह प्रतिष्ठित गोदरेज समूह में बिजनेस एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।
-विजय कृष्णा का जाना सिनेमा और थिएटर दोनों दुनिया के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उन्होंने अपने अभिनय, व्यक्तित्व और काम के जरिए कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
-
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
जावेद अख्तर ने दिया दोस्त सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बताया कैसी है सलमान के पापा की तबीयत -
24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही -
Thalapathy Vijay Divorce: पत्नी संगीता ने तलाक के बीच कोर्ट में रखी बड़ी डिमांड, विजय को करनी होगी पूरी? -
Dhurandhar 2 trailer viral dialogues: NSA अजीत डोभाल की लाइन से इंस्पायर है 'धुरंधर 2' का ये डायलॉग? -
Dhurandhar 2 Trailer: 'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', 'धुरंधर 2' ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा -
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? 18 मार्च 2026 को ही कर लें ये काम, मिलेगा ऐसा मजा -
Dhurandhar 2 Arjun Rampal Caste: अर्जुन रामपाल की क्या है जाति-धर्म? पैरेंट्स के अलग होने पर क्या हुआ था? -
The Kerala Story 2 BO Collection Day 7: 'द केरल स्टोरी 2' का चला जादू, 7वें दिन की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 Running Time: बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है 'धुरंधर 2'? Runtime आपके होश उड़ा देगा -
नए गाने 'टटीरी' ने रैपर बादशाह को मुश्किलों में डाला, इस वजह से हरियाणा महिला आयोग ने भेजा कानूनी नोटिस -
Nagpur Brothers Vikram-Ajinkya कौन हैं? बेकरी से शुरू सफर, अब जीती MasterChef India की ट्रॉफी -
Dhurandhar 2 Trailer Release: 'धुरंधर 2' को लेकर बड़ा अपडेट, आज नहीं इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, नोट करें Time -
'धुरंधर 2' के विलन अर्जुन रामपाल कम फिल्मों में दिखने के बाद भी जीते हैं लग्जरी लाइफ, जान लीजिए नेटवर्थ














Click it and Unblock the Notifications