VIDEO: इंटरनेशनल प्रोग्राम में OOPS मोमेंट का शिकार होने वाली थीं उर्वशी, इस तरह खूद को किया सेफ

नई दिल्ली, 4 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लाखों दिवाने भारत में हैं। हाल ही में उन्होंने दुबई में भी अपना जलवा बिखेरा और बुर्ज अल अरब के टॉप पर परफॉर्मेंस देने वाली पहली भारतीय बन गईं। इस प्रोग्राम में उर्वशी ग्रीन कलर के गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन वो एक बार OOPS मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

बाल-बाल बचीं

बाल-बाल बचीं

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस प्रोग्राम का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो ग्रीन कलर के गाउन में काफी ग्लैमरस दिख रहीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एक्ट्रेस परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक ने उनका गाउन ऊपर हल्का सा खिसक गया। वो OOPS मोमेंट का शिकार होतीं, उससे पहले उन्होंने उसे ऊपर उठा लिया और परफॉर्मेंस जारी रखी।

'इंटरनेशनल सुपरस्टार' कह रहे फैन्स

'इंटरनेशनल सुपरस्टार' कह रहे फैन्स

वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उर्वशी ने लिखा कि बहुत ही आभारी, मैं बुर्ज अल अरब की टॉप पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनी। मेरे जीवन में इन सभी विश्व स्तरीय अवसरों के लिए धन्यवाद। उनका ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ, जिस पर लाखों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं इस उपलब्धि के बाद उनके फैन्स उन्हें 'इंटरनेशनल सुपरस्टार' कहने लगे हैं।

 कितनी रुपये ली फीस?

कितनी रुपये ली फीस?

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि उर्वशी ने इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए 5 करोड़ की मोटी रकम ली है। एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो वो एक तमिल फिल्म में काम कर रही हैं, जिसकी शूटिंग कुछ दिनों पहले तक युद्धग्रस्त यूक्रेन में चल रही थी। इसके अलावा वो रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज में भी नजर आएंगी।

मिला था खास गिफ्ट

मिला था खास गिफ्ट

उर्वशी सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में वहां पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 46 मिलियन के पार पहुंच गई थी। जिस पर एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने जिम में एक्सरसाइज का एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक फैन ने उनकी मिट्टी की मूर्ति बनाकर उन्हें गिफ्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+