बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया 'एनिमल' का वीडियो, बॉबी देओल-रणबीर कपूर ने दुबई में बनाया माहौल

Ranbir Kapoor Animal In Dubai: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर नजर आएंगं। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उससे पहले गत 17 नवंबर 2023 को दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म से 60 सेकंड का एक वीडियो दिखाया गया है। इसे लोग फिल्म के ट्रेलर का एक पार्ट कह रहे हैं। जैसे ही फिल्म का ये वीडियो बुर्ज खलीफा पर नजर आने लगा वहां मौजूद भीड़ रणबीर कपूर का नाम लेकर चिल्लाने लगी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर और अनिल कपूर का दमदार रोल
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रणबीर कपूर और अनिल कपूर के बीच पिता और बेटे के रिश्ते को दर्शाएगी। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लोगोंने खूब पसंद किया था। टीजर में रणबीर कपूर अपने रोल में काफी दमदार नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों को बॉबी देओल का नेगेटिव किरदार भी बहुत ही अच्छा लग रहा है।

Animal

बुर्ज खलीफा पर दिखा एनिमल का वीडियो
आपको बता दें कि रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार बुर्ज खलीफा पर अपनी इस फिल्म का ट्रेलर वीडियो देखने के लिए दुबई में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में फिल्म के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर फ्लैश होते हुए देखा जा सकता है। साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म का थीम सॉन्ग भी दिखाया गया है।

दुबई पहुंचे रणबीर कपूर-बॉबी देओल
वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे बॉबी देओल ने इस मौके पर ग्रे ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट पहनी हुई थी। वह काफी हैंडसम लग रहे थे जबकि रणबीर कपूर काले स्वेटर और काली पैंट में दमदार दिखाई दे रहे थे। जैसे ही फिल्म का वीडियो बुर्ज खलीफा पर चलने लगे, दोनों आपस में कुछ बातचीत करने लगे।

फिल्म 'एनिमल' का दमदार टीजर
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था। टीजर को देखने के बाद से ही लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों को टीजर काफी दमदार लगा है। संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+