Vicky Katrina Wedding Photo: विक्‍की-कैटरीना ने इंस्‍टा पर शेयर की शादी की पहली फोटो, देखें

विक्‍की कौशल ने शेयर की अपनी दुल्‍हनिया कैटरीना कैफ संग शादी की पहली तस्‍वीर, देखें

नई दिल्‍ली, 09 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍टर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को सवाई मधोपुर के पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। कैटरीना को अपनी दु‍ल्‍हनिया बनाने के बाद एक्‍टर विक्‍की कौशल ने अपनी शादी की पहली तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है। दोनों दुल्‍हा दुल्‍हन बने बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

दुल्‍हन के लाल जोड़े में कैटरीना कैफ लग रही बेदह खूबसूरत

दुल्‍हन के लाल जोड़े में कैटरीना कैफ लग रही बेदह खूबसूरत

शादी में कैटरीनी कैफ सुर्ख लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। हाथों में सोजत की मेंहदी और कलाई में राजस्‍थानी चूडा पहने नजर आ रही हैं। दुल्‍हन के लाल लिबास में कैटरीना बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

दुल्‍हा बने विक्‍की कौशल मुस्‍कुराते नजर आए

दुल्‍हा बने विक्‍की कौशल मुस्‍कुराते नजर आए

वहीं दुल्‍हा बने विक्‍की कौशल क्रीम कलर की शेरवानी और सिर में सेहरा बांधे किसी राजा से कम नहीं लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। राजस्‍थान के सेवाई माधोपुर के रिजार्ट में गुरुवार को संपन्‍न हुई शादी के बाद की इस फोटो में विक्‍की और कैटरीना बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

विक्‍की कौशल ने सात फेर लेने के बाद शेयर की ये फोटो

विक्‍की कौशल ने सात फेर लेने के बाद शेयर की ये फोटो

राजस्‍थान के सेवई माधोपुर में स्थित पैलेस में बने सिक्स सेंसेस रिसोर्ट में अग्नि को साक्षी मानकर कैटरीना संग सात फेरे लेने के बाद विक्‍की कौशल ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो खुद शेयर की है। जिसमें कैटरीना उनके गले में जयमाल डालती हुई नजर आ रही हैं।

विक्‍की कौशल ने शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा

विक्‍की कौशल ने शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा

हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना के साथ हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+