जब कैटरीना कैफ की डिमांड सुनकर उड़ गए थे विक्की कौशल के होश, दाम सुनकर एक्टर ने कहा, 'ये नहीं आएगा'

हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए। एक्टर ने बताया कि कैटरीना ने उनसे महंगे बार खरीदने की डिमांड की थी। जिसकी कुल कीमत सुनकर उन्होंने मना कर दिया।

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal Katrina Kaif: हाल ही में विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉन्स इवेंट के दौरान एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। एक्टर ने खुद को कंजूस बताया और एक किस्सा साझा किया।

क्या रियल लाइफ में कंजूस हैं विक्की कौशल?
बता दें कि, फिल्म जरा हटके जरा बचके में विक्की कौशल एक कंजूस पति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह असल जिंदगी में भी इतने ही कंजूस हैं? एक्टर ने इस बात को स्वीकार किया और कहा कि वह रियल लाइफ में थोड़े कंजूस हैं।

कैटरीना कैफ ने डिमांड की थी महंगी चीज
इस दौरान विक्की कौशल ने एक घटना को याद करते हुए बताया कि वह एक बार उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने उनसे एक बार महंगा बार खरीदने के कहा था। जिसकी कीमत सुनकर वह दंग रह गए थे। विक्की ने इसके बाद कैटरीना को वो चीज दिलाने से साफ इंकार कर दिया था।

एक्टर ने सुनते ही किया साफ इंकार
विक्की कौशल ने कहा कि, 'हम दोनों फर्नीचर को लेकर काफी कुछ डिसकस करते हैं। जैसे कि हमारी मैडम को घर पर बार चाहिए था। वह जो बार खरीदना चाह रही थीं उसे उन्होंने मुझे भेजा। जब मैंने उसे देखा तो सोचा ये जितने का बार है, उसके बजाय मैं ही ट्रे लेकर खड़ा हो जाउंगा। ये घर पर नहीं आएगा क्योंकि बहुत ज्यादा महंगा है। इसलिए मैंने मना कर दिया कि, यह घर पर नहीं आएगा।'

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
वहीं विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अपनी आगामी फिल्म जरा हटके जरा बचके की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। एक्टर पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखना होगा कि, यह जोड़ी फैंस को कितनी पसंद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+