'इससे कैटरीना ने कैसे...' विक्की कौशल का वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो, देख फैंस ने किया जमकर ट्रोल

Vicky Kaushal Viral Video: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर हाल ही में रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। अब वह जल्द ही भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। इस बीच विक्की कौशल का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विक्की कौशल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में भी दी और हर साल एक ऐसी फिल्म जरूर देते हैं जो बॉक्स ऑफिस तहलका मचा देती है। लेकिन इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो कि उनके स्कूल टाइम का बताया जा रहा है। इस वीडिये में विक्की कौशल को पहचानना काफी मुश्किल है।

Vicky Kaushal

एक्टर का ये वायरल वीडियो देख यकीन नहीं कर पाएँगे कि ये विक्की कौशल है। जानकारी के मुताबिक, ये एक प्रोजेक्ट के लिए शूट किया गया था। इस दौरान विक्की कौशल एक साउथ एक्टर की भूमिका निभाते हुए नजर आए। बता दें कि, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले विक्की को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था जो कि इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है।

इंस्टैंट बॉलीवुड ने विक्की कौशल का ये पुराना वीडियो शेयर किया। जिसे देखने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इसे कैटरीना कैफ मिल कैसे गई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसने कभी सोचा नहीं होगा कि इसे कैटरीना मिलेगी।' एक ने लिखा, 'कुछ भी कहो विक्की ने आज इस जगह आने के लिए काफी मेहनत की है।'

विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म सैम बहादुर के बाद वह अब अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। जिसका ऐलान खुद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने किया है। इस फिल्म विक्की कौशल के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएँगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+