शरीर पर तपन, लगा हार्ट अटैक आ जाएगा... जब मरते-मरते बचे थे विक्की कौशल के पिता, रोंगटे खड़े कर देगा ये हादसा

विक्की कौशल आज एक जाने-माने एक्टर हैं। उनकी पत्नी कटरीना तो किसी पहचान की मोहताज ही नहीं हैं। मगर विक्की के पितात शाम कौशल एक मशहूर डायरेक्टर हैं, जिन्होंने 20 सालों से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम किया है। शाम कौशल ने कई खतरनाक स्टंट सीन्स डायरेक्ट किए हैं। करियर की शुरुआत में वे एक स्टंटमैन थे। मगर क्या आप जानते हैं उन्होंने इसी स्टंट के चलते मौत को बेहद करीब से देखा है।

एक स्टंटमैन धीरे-धीरे मशहूर डायरेक्टर बन गया। मगर ये स्ट्रगल इतना आसान भी नहीं था। शाम कौशल ने एकसे बढ़कर एक मुश्किलें झेलीं। हाल ही में उन्होंने एक वाकया शेयर किया, जिसे सुन किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Vicky Kaushal father Sham Kaushal

दरअसल, बात है उस समय की, जब शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम आई थी। शाम फिल्म के एक्शन डायरेक्टर थे। मगर इसी फिल्म में कुछ ऐसा हुआ, जिसने शाम को मौत के बेहद करीब लाकर खड़ा कर दिया था। एक बार को उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आने वाला है।

दरअसल, शाम कौशल ने कोमल नाहटा को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होने बताया कि वे जब स्टंटमैन थे तो कभी कभी उन्हें लगता था कि वे कुछ ज्यादा ही आगे जा रहे हैं। एक्शन डायरेक्टर होने के नाते ऐसा भी लगता था कि एक दिन उन्हें हार्ट अटैक ना आ जाए। उन्होने एक वाकया शेयर किया, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

शाम बाते हैं कि मैं एक स्टंट कर रहा था, जिसमें मेरे शरीर में आग लगी हुई थी और मुझे स्वीमिंग पूल में कूदना था। जब मैं स्वीमिंग पूल पर पहुंचा तो मुझे सचमें आग महसूस होने लगी। मेरे कान जल गए थे इसलिए मैं उस निशान से पहले ही कूद गया, जिसमें असल में कूदना था। मुझे ऊपर उठती हुई आग साफ दिख रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+