कैटरीना से दूरी बढ़ाकर 'सामंथा' से जुड़े विक्की कौशल!, आखिर क्या हो गई बात

खबर है कि जल्द ही बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आ सकते हैं।

मुंबई, 8 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। दोनों शादी के बाद से काफी हैप्पी टाइम गुजार रहे हैं। लेकिन हाल ही में विक्की कौशल और सामंथा के एकसाथ होने की बात सामने आ रही है। घबराने की जरूरत नहीं है, दरअसल खबर है कि जल्द ही बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आ सकते हैं। फिलहाल विक्की कौशल अपनी रियल लाइफ पत्नी कैटरीना कैफ से दूर रहकर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के काम में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच खबर है कि साउथ की सुपरहिट हीरोइन सामंथा रुथ प्रभु और विक्की कौशल की रील लाइफ जोड़ी बन सकती है।

विक्की की रील लाइफ हीरोइन बनेंगी सामंथा

विक्की की रील लाइफ हीरोइन बनेंगी सामंथा

आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु साउथ की सबसे खूबसूरत और महंगी हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने तेलुगू के हर बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। उनकी एक्टिंग के साथ साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक से करोड़ों लोगों का दिल जीतती हैं। पिछले कई दिनों से सुनने में आ रहा है कि सामंथा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। फिलहाल चर्चा है कि सामंथा बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में नजर आ सकती हैं।

सामंथा होंगी फीमेल लीड

सामंथा होंगी फीमेल लीड

जानकारी के अनुसार, फिल्म के निर्माता आदित्य धर ने सामंथा से उनकी इस मूवी में लीड हीरोइन बनने के लिए संपर्क किया था। पिंकविला की खबर के अनुसार आदित्य धर ने स्क्रिप्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है और वह सामंथा को फीमेल लीड के रूप में अपनी आने वाली फिल्म में शामिल करना चाहते हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म 2023 में फ्लोर पर जा सकती है। फिलहाल इसकी कास्टिंग चल रही है और जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी सारी सूचना जारी की जाएगी।

सामंथा के साथ कर सकते हैं काम

सामंथा के साथ कर सकते हैं काम

रिपोर्ट के अनुसार अगर समांथा डायरेक्टर आदित्य धर की बात मान लेती हैं तो वह जल्द ही विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेश शेयर करेंगी। फिलहाल विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह आने वाले 6 महीने इसी मूवी के सेट पर होंगे। इसे पूरा करने के बाद ही वह आदित्य की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकेंगे जिसमें उनका साथ साउथ की फेमस हीरोइन सामंथा नजर आ सकती हैं।

सलमान के साथ आने वाली थीं नजर

सलमान के साथ आने वाली थीं नजर

इससे पहले फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल के साथ सामंथा रुथ प्रभु का नाम जुड़ने लगा था और खबर थी कि वह बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सामंथा

आपको बता दें इन दिनों सामंथा फिल्म 'यशोदा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'शाकुंतलम' में भी नजर आने वाली हैं। वहीं सामंथा के पास एक हॉलीवुड फिल्म 'अरेंजमेंट ऑफ लव' भी है जिसे फिलिप जोन निर्देशित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+