'छावा' के लिए फैंस में बढ़ा क्रेज, फिल्म देखने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचा थिएटर, लोगों ने उड़ाया मजाक
Vicky Kaushal Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। इसकी कहानी मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक पर आधारित है। जिनका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है।
एक तरफ फिल्म छावा को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। यहां तक कि थिएटर एक फैन मराठा शासक के रूप में घोड़े पर सवार होकर थिएटर में पहुंच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो नागपुर का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने साथ ढोल बजाने वाले कुछ और लोगों को भी लेकर आया था। जो स्क्रीन पर फिल्म के अंत क्रेडिट्स के दौरान नारे लगा रहे थे। कुछ लोग, जो फिल्म देखने आए थे, उन्होंने भी नारे लगाए और इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया।
ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal को लगा तगड़ा झटका, रिलीज होते है 'सैम बहादुर' हुई ऑनलाइन लीक, इन साइट्स पर देखें फिल्म
ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मैं एक चिप्स का पैकेट अंदर नहीं ले जा सकता और यह आदमी घोड़ा ले आया। एक और यूजर ने लिखा, "अगली बार वह मशहूर शेर भी ले आना, जिससे संभाजी महाराज ने लड़ाई की थी।" एक और यूजर ने लिखा, "आप घोड़ा अंदर ला सकते हैं, लेकिन मैं तो डी-मार्ट का पॉपकॉर्न भी नहीं ले जा सकता? बहुत नाइंसाफी है रे!"
फिल्म छावा की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसूबाई भोसले के रूप में हैं। इसके अलावा अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है और डायना पेंटी उनकी बेटी ज़ीनत-उन-निसा बेगम के रूप में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने चार दिन में ₹140 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने बॉलीवुड में इस हीरो को बनाया अपना 'दुश्मन', हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications