Vicky Kaushal को लगा तगड़ा झटका, रिलीज होते है 'सैम बहादुर' हुई ऑनलाइन लीक, इन साइट्स पर देखें फिल्म
Sam Bahadur Online Leak: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को लेकर फैंस में बज बना हुआ है। आज यानि 1 दिसंबर 2023 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। लेकिन रिलीज होने के कुछ घँटे बाद ही ये सैम बहादुर ऑनलाइन लीक हो गई। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की कमाई पर गहरा असर पड़ सकता है।
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को लोग ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। फिल्म में उन्होंने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाकर फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया। एक्टर ने रिलीज होने से पहले फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया था। लेकिन लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर की असर पड़ सकता है। ये फिल्म 'सैम बहादुर' को फिल्मीवैप, तमिल रॉकर्स और फिल्मीजिला पर लीक किया गया है। ऐेसे में मेकर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है।

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का ऑनलाइन लीक होना मेकर्स के लिए बड़ा झटका है। यह खबर एक्टर के फैंस के लिए भी काफी श़ॉकिंग है। क्योंकि लंबे समय से फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म इस तरह से ऑनलाइन लीक हुई। बल्कि ज्यादातर देखा गया है रिलीज होते ही फिल्में लीक हो जाती हैं। जो कि मेकर्स के लिए काफी चिंताजनक बात है।
आपको बता दें कि, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का रणबीर कपूर की एनिमल से क्लैश हुआ है। लोगों दोनों फिल्मों को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने भी अहम रोल प्ले किया है। वहीं फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सैम बहादुर क्या कमाल कर पाएगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications