Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल की करोड़ों में है संपत्ति, जानें एक फिल्म की फीस और सालाना कमाई
Vicky Kaushal Net Worth: विक्की कौशल की कुल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं विक्की कौशल को प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये मिलते हैं।

Vicky Kaushal Net Worth: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपने दमदार अभिनय और शानदार लुक के चलते काफी फेमस हैं। विक्की कौशल अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। बहुत ही कम समय में विक्की कौशल ने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल की है। विक्की कौशल उन एक्टर्स में से हैं, जो किसी भी किरदार को बहुत ही सादगी से अपने अंदर समा लेते हैं और उसमें खुद को ढाल लेते हैं। अपने मेहनत के दम पर ही आज विक्की कौशल करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। आज विक्की कौशल अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास पर जानते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी
विक्की कौशल ने अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी शादी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। आपको बता दें कि विक्की कौशल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से दिसंबर 2021 में शादी की थी। उनकी शादी समारोह का आयोजन राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज रिजॉर्ट में किया गया था।
25 करोड़ की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल की कुल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं विक्की कौशल को प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये मिलते हैं। विक्की कौशल की एक महीने की कमाई 25 लाख रुपए से ज्यादा है। वहीं उनकी सालाना आय 3 से 5 करोड़ के बीच है।

एक विज्ञापन के लिए लेते हैं 3 करोड़ रुपए
विक्की कौशल की कमाई का बड़ा सोर्स उनकी फिल्में और विज्ञापन है। विक्की आईवियर ब्रांड पुलिस, रिलायंस ट्रेंड्स, साउंड इक्विपमेंट ब्रांड बोल्ट ऑडियो, हैवेल्स इंडिया, ओप्पो के एड्स में नजर आते हैं। वह प्रत्येक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
विक्की कौशल को महंगी गाड़ियों का शौक
विक्की कौशल के पास पहले से ही अंधेरी (पश्चिम) में एक आलीशान घर है और हाल ही में उन्होंने बांद्रा में भी एक घर किराए पर लिया है। वह अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ वहीं रहते हैं। विक्की कौशल को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। विक्की कौशल के पास मर्सडीज बेंज जैसी महंगी कार भी है।












Click it and Unblock the Notifications