बुरी तरह से रिजेक्ट होने पर टूट गए थे विक्की कौशल, मां की कही एक लाइन ने बदली जिंदगी
Vicky Kaushal Struggle days: विक्की कौशल बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर हैं। विक्की की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए, कम ही है। विक्की ने न जाने कितनी ही लड़कियों को अपना दीवाना बनाया है। मगर एक्टर के लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी भी इतना आसान नहीं था। बता दें कि विक्की कौशल ने खुद एक बार अपने स्ट्रगल की कहानी के बारे में फैंस को बताया।
विक्की कौशल ने 'मसान' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2015 में आई इस फिल्म से विक्की ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 2023 में आई फिल्म 'सैम बहादुर' से एक्टर ने फैंस का एक बार फिर दिल जीत लिया। फिल्म Chhavva की रिलीज में विक्की इन दिनों बिजी हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल एक दफा काम तक ढूंढने के लिए परेशान थे। एक्टर घर-घर जाकर काम ढूंढा करते थे।

Film Companion को दिये एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि कैसे वे सुबह घर से निकल जाते थे और फिर देर से घर वापस आते थे। एक्टर ने कहा कि मुझे पता था कि कहीं तो ऑडिशन चल रहे हैं। ऐसे में मैं बस घर से निकल जाता था। मुझे नहीं मालूम होता था कि क्या करना है और क्या नहीं। मगर मैं निकल जाता था क्योंकि मन में यही चलता था कि डायरेक्टर्स के कहूंगा कि जो भी काम हों मुझे दें।
विक्की ने कहा कि मैं यही सोचता था कि मिलकर कहूंगा कि बस मुझे एक्टिंग करनी है। मुझे पता था कि घर पर बैठकर कुछ भी नहीं होने वाला। काम पाने के लिए मुझे घर से बाहर निकलना ही होगा।
इसके बाद विक्की को वो वाकया याद आया जब वे बुरी तरह से निराश हो गए थे। विक्की कहते हैं कि मुझे वो समय याद आया जब रिजेक्ट होने के बाद मैं बुरी तरह से निराश हो गया था। मुझे मेरी मां की कही हुई बात याद आती है। मेरी मां ने कहा था कि क्या होगा, ये सब कुछ तुम्हारे हाथ में नहीं है।
आगे मां ने कहा था कि कोशिश करते रहना और भरोसा रखना तुम्हारे हाथ में है। तुम्हें सिर्फ भरोसा रखना है कि ये होगा और होकर रहेगा। भगवान बनने की बिल्कुल भी कोशिश ना करो। भरोसा रखो मगर चीजों के चक्कर में खुद को मारो मत। विक्की ने आगे कहा कि मां की कई हुई ये लाइन मुझे बहुत हिम्मत देती है।
इसके बाद एक्टर को अपने पापा की कही हुई बात याद आई, जब उन्होंने कहा कि मेरे पापा ने कहा था कि प्लान B मत रखो। एक्टर ने कहा कि ये काफी हद तक मेरे साथ पॉसिबल भी हुआ। प्लान बी ना रखना मेरे लिए तो बहुत अच्छा रहा। जब मुझे मालूम था कि मेरे पास कोई सेफ्टी नेट नहीं है तो मैं छलांग थोड़ी ऊंची और आगे तक लगा सका।












Click it and Unblock the Notifications