विक्की कौशल ने क्रिसमस पर लगाया ऐसा पंजाबी तड़का, भाई सनी और अंगद बेदी के साथ किया ये काम

Vicky Kaushal Christmas Celebration: बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बार क्रिसमस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस बार क्रिसमस पर जहांरणबीर कपूर और बिपाशा बसु ने अपनी-अपनी बेटियों के चेहरे दुनिया के सामने रिवील किए, वहीं एक्टर विक्की कौशल भी क्रिसमस पर कुछ खास अंदाज में ही नजर आए।

विक्की कौशल का क्रिसमस पर खास अंदाज
क्रिसमस फीवर विक्की कौशल के सिर चढ़कर बोलता दिखाई दिया। विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने अपने कुछ खास दोस्तों के साथ इस बार क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कैटरीना और विक्की ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है जिसके बाद से इस क्यूट कपल को देखकर लगो इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Vicky Kaushal

क्रिसमस पर विक्की ने किया भांगड़ा
आपको बता दें कि विक्की कौशल किसी भी सेलिब्रेशन में अपना पंजाबी तड़का लगाने से पीछे नहीं हटते हैं। क्रिसमस पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। विक्की ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

विक्की के साथ नजर आए अंगद और भाई सनी
विक्की ने इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का ये वीडियो शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्की के साथ उनके भाई सनी कौशल और दोस्त अंगद बेदी भी भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों लोग जिंगल बेल गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं।

भांगड़ा डांस का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले विक्की कौशल पंजाबी डांस करना शुरू करते हैं और उसके बाद उनके भाई सनी और दोस्त अंगद उनका साथ देते हैं। विक्की ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरी तेरी साड्ढी सारेयां दी क्रिसमस। वीडियो में क्रिसमस ट्री डेकोरेट किया हुआ नजर आ रहा है। साथ ही कई गिफ्ट बॉक्स भी रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।

कैटरीना के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो
विक्की कौशल ने क्रिसमस पर अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में विक्की पत्नी कैटरीना को किस करते नजर आ रहे हैं। विक्की ने सांता वाली कैप पहनी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा है- क्रिसमस तब होता है जब आप यहां होते हो। विक्की के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+