Bollywood News: विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे को लेकर खोला ये राज, कहा- मुझे पसंद नहीं थी ये लड़की......
Vicky Jain Maa On Ankita Lokhande: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इस बार फैमिली वीक है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ घरवाले शो में आएंगे। शो के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, दोनों की मम्मी घर में आएंगी। अंकिता लोखंडे की मां के बाद अब विक्की जैन की मां रंजना जैन का बयान सामने आया है।
विक्की जैन की मां ने बहू अंकिता लोखंडे का खोला राज
विक्की जैन की मां ने कैमरे पर खुलासा किया है कि वह अपने बेटे विक्की जैन की शादी अंकिता लोखंडे से नहीं करवाना चाहती थीं। उन्होंने इस शादी को मंजूरी नहीं दी थी। विक्की ने अंकिता से शादी की थी, लेकिन वो इसके सपोर्ट में बिल्कुल नहीं थी। उन्होंने कैमरे पर ये भी कहा कि विक्की जब बाहर आएगा, तब वो अपने रिश्ते सुधारेगा। वो अपने फैसले के बारे में सोचेगा।

विक्की की मां ने कहा- हमें ये शादी पसंद नहीं थी
आपको बता दें कि विक्की जैन की मां रंजना जैन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा है- अंकिता लोखंडे से शादी विक्की जैन ने ही की है। हम लोग इस शादी के सपोर्ट में बिल्कुल नहीं थे। ये शादी विक्की ने की है। अब वो निभाने के लिए तैयार हैं, हम लोगों को कुछ लेना देना नहीं है। इतना सब देख रहे हैं लेकिन हम लोग उसको एक भी बार कुछ नहीं कह रहे हैं।
'विक्की ही अपने रिश्ते को सुधारेगा'
विक्की जैन की मां ने आगे कहा- जब विक्की बिग बॉस 17 से बाहर आएगा तो अपना रिश्ता सुधारेगा। बिगाड़ा उसी ने है तो सुधारेगा भी वही। हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा। वो एक अच्छा लड़का है। वो अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना जानता है। उसे सबकुछ संभालना आता है।
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की शादी
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। कपल ने बड़ी ही धूमधाम से रॉयल शादी की थी। वहीं विक्की जैन से शादी करने से पहले अंकिता लोखंडे ने 7 साल तक सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में अचानक मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications