Payal-Sangram: 'हम 14 साल से साथ में हैं और हमेशा रहेंगे', तलाक की अफवाओं पर संग्राम सिंह ने लगाया विराम
Payal Rohatgi-Sangram Singh: बीते कुछ वक्त से कई बड़े सितारों के रिश्तों के टूटने की खबरें लोगों के बीच सुर्खियां बनी हुई हैं, बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो कि लंबे वक्त से साथ थे इसलिए जब उनकी ओर से तलाक या ब्रेकअप की खबरें आई थीं तो लोग हैरान रह गए। ऐसे में इस वक्त एक और लविंग कपल के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।
खास बात ये है कि ये कपल खेल और शो बिजनेस के पावर कपल्स में से एक हैं और इनका प्यार लोगों के लिए उदहारण है, जी हां, आपने सही समझा यहां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह की, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

दरअसल हाल ही में पायल रोहतगी ने अपने सोशल मीडिया पर संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से डायरेक्टर के पोस्ट से रिजाइन किया तो ये अफवाह उड़ गई कि पायल और संग्राम में सबकुछ ठीक नहीं हैं, दोनों के रिश्तों में तनाव चल रहा है और दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई और इस कारण दोनों सितारों को ट्रोल भी किया जा रहा था।
'हमारे बीच तलाक की कोई बात दूर -दूर तक नही हैं'
हालांकि अब इस मामले पर ट्रोलर्स का तगड़ा जवाब दिया है खुद संग्राम सिंह ने। उन्होंने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर कहा कि 'हमारे बीच तलाक की कोई बात दूर -दूर तक नही हैं। हम 14 साल से साथ में हैं और हमेशा रहेंगे। मैं अपना सारा फोकस अच्छे कार्य को करने में रखता हूं। इन तलाक की बातों पर मैं ध्यान नहीं देता और मैं लोगों से भी गुजारिश करूंगा कि कृपा करके ऐसी कोई अफवाह न फैलाएं।'
पायल ने छोड़ा संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन (Payal Rohatgi-Sangram Singh)
उन्होंने आगे कहा कि 'रही बात पायल रोहतगी के संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से रिजाइन करने की तो ये पायल जी का अपना फैसला है, मैं उनके इस फैसले का सम्मान करता हूं। हम दोनों का काम करने का तरीका अलग हैं। ऐसे में पायल जी ने जो सोचा होगा वो अपने हिसाब से बेहतर ही किया होगा। मैं उन्हें कोई रोक-टोक नहीं करता। वो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। यहां कोई गलत नहीं है। हर इंसान अलग है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारे बीच में कुछ सही नहीं है, लोगों को अंदाजा लगाना बंद कर देना चाहिए।'
पायल रोहतगी ने भी तलाक की अफवाहों का खंडन किया (Payal Rohatgi-Sangram Singh)
आपको बता दें कि जहां संग्राम सिंह ने ये बात कही, वहीं दूसरी ओर पायल रोहतगी ने भी एक तस्वीर शेयर करके लोगों के मुंह पर ताला लगाने की कोशिश की है। शेयर की गई तस्वीर में पायल अपने पति संग्राम और मां वीना रोहतगी संग दिखाई दे रही हैं, तीनों ही साथ में काफी खुश दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'शांति से रहो। भगवान सब जानते हैं।'
कौन बना अब संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन का डायरेक्टर?
पायल रोहतगी के संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से हट जाने के बाद संग्राम सिंह की बड़ी बहन सुनीता कुमारी सिंह इसकी नई डायरेक्टर होंगी, आपको बता दें कि ये फाउंडेशन जरूरतमंद बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए मदद करता हैं।

Payal Rohatgi-Sangram Singh की प्रेम कहानी
आपको बता दें कि पायल-संग्राम की प्रेम कहानी रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के सेट से शुरू हुई थी, दोनों ने पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। दोनों ने 14 साल की डेटिंग के बाद साल 2022 में शादी की थी। इस शादी का सेलिब्रेशन काफी लंबा चला था, जिसमें फिल्मी जगत, खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications