सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर, दिल का दौरा पड़ने से मशहूर सिंगर का हुआ निधन
सिनेमा जगत से फिर एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर ये कि एक मशहूर गायिका का निधन हो गया है। आज सुबह ही उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताते चलें कि ये गायिका कोई और नहीं बल्कि प्रभा अत्रे थीं। सिंगर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से ही निधन हुआ। पूरी इंडस्ट्री में उनके निधन से शोक की लहर है। सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो आज मुंबई में उनका एक कार्यक्रम था। इससे पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें हॉस्टिपल ले जाया गया। यहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
बताते चलें कि अत्रे एक मशहूर सिंगर थीं। उनकी आवाज लोगों को बेहद पसंद थी। सिंग को साल 1990 में प्रभा को पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2022 में उन्हें फिर से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
प्रभा अत्रे ने कई बार अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी अपने नाम किए थे। वे ख्याल, ठुमरी और दादरी में भी माहिर थीं।












Click it and Unblock the Notifications