Anuradha Paudwal joins BJP: दूसरी लता बनाना चाहते थे गुलशन कुमार, आज गायिका ने थामा भाजपा का दामन

Anuradha Paudwal: मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। गायिका ने भाजपा में शामिल होने की खबर शेयर की तो फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। अनुराधा लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले भाजपा में शामिल हुईं।

इस बीच भाजपा में शामिल होने के बाद गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं उस पार्टी में शामिल हो रही हूं जिसका सनातन धर्म से गहरा संबंध है। अनुराधा पौडवाल 90 की दशक की मशहूर गायिका हैं। एक वक्त था जब गुलशन कुमार और उनके भजन लोगों की जुबां पर चढ़े रहते थे।

Bollywood singer Anuradha Paudwal

बताते चलें कि अनुराधा पौडवाल अपने पति की मौत के बाद टी सीरीज संग काम करने लगीं। तब उनके और गुलशन कुमार के अफेयर की खबरें भी खूब फैली थीं। मगर उनके करियर को मानो पंख मिल गए थे। बताया जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे।

अब जब अनुराधा ने भाजपा का दामन थाम लिया है तो हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने आगे कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं आज भाजपा में शामिल हो रही हूं। अनुराधा पौडवाल के इस फैसले की सभी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। बताते चलें कि अनुराधा 90 के दशक की मशहूर गायिका हैं। वे अपने भक्ति गीतों के लिए फेमस हैं।

आने वाले लोकसभा चुनावों में इलेक्शन लड़ने के सवालों पर अनुराधा ने कहा कि मुझे अभी कुछ नहीं मालूम। मुझे क्या सुझाव दिया जाएगा। बताते चलें कि अनुराधा पौडवाल के भाजपा में शामिल होने की खबरें तब आई हैं जब भाजपा द्वारा लोकसभा सीट से उम्मीदवार ना बनाए जाने पर मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफे का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+